Jasprit Bumrah Net Worth: IPL में एंट्री करने को तैयार बुमराह? कितने करोड़ के मालिक? कारों का कैसा है कलेक्शन

Jasprit Bumrah Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी घातक यॉर्कर्स और तेजतर्रार बॉलिंग के लिए जाने जाते हैं। फैंस आईपीएल 2025 में उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनके खेलने को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है।

ऐसे में, बुमराह के फैन्स के बीच की उनकी कुल संपत्ति, कमाई के मुख्य स्रोत और उनके पास कौन-कौन सी लग्जरी कारें हैं, चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं....

Jasprit Bumrah Net Worth

Jasprit Bumrah Income : बुमराह की सालाना कमाई कितनी?

जसप्रीत बुमराह की कमाई का बड़ा हिस्सा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। BCCI के वार्षिक अनुबंध में उन्हें ग्रेड A कैटेगरी में रखा गया है, जिससे उन्हें 5 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं। इसके अलावा, वह टेस्ट मैच खेलने के लिए 15 लाख रुपये, वनडे के लिए 7 लाख रुपये और टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये मैच फीस के रूप में कमाते हैं।

IPL Earning: IPL से कितनी कमाई हुई है?

बुमराह ने 2013 में मुंबई इंडियंस से सिर्फ 10 लाख रुपये में डेब्यू किया था, लेकिन आज वह टीम के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं। IPL 2025 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह ने 2013 से 2024 तक IPL से लगभग 68 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Jasprit Bumrah Net Worth: बुमराह की कुल नेटवर्थ?

स्पोर्ट्सकीड़ा और अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह की कुल संपत्ति 7 मिलियन डॉलर (लगभग 60 करोड़ रुपये) आंकी गई है। इसके अलावा, वह विज्ञापनों से भी मोटी कमाई करते हैं।

ब्रांड एंडोर्समेंट से कितनी कमाई करते हैं बुमराह?

बुमराह भारत के टॉप ब्रांड एंडोर्सर्स में से एक हैं और हर विज्ञापन के लिए 1.5 से 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। उन्होंने वनप्लस, बोट, ड्रीम 11, टाटा पंच, थम्स अप, जैगल, कल्टस्पोर्ट और भारत पे जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ करार किया हुआ है।

Jasprit Bumrah की प्रॉपर्टी और लग्जरी लाइफस्टाइल

शादी के बाद बुमराह ने मुंबई में 2 करोड़ रुपये का एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा। उनके पास अहमदाबाद में 3 करोड़ रुपये का एक डुप्लेक्स बंगला भी है। इसके अलावा, पुणे और देश के अन्य हिस्सों में भी उनकी प्रॉपर्टी है।

Jasprit Bumrah Net Worth: जसप्रीत बुमराह का कार कलेक्शन

  • बुमराह के पास कई महंगी और लग्जरी कारें हैं:
  • मर्सिडीज-मेबैक एस 560 - 2.54 करोड़ रुपये
  • निसान जीटी-आर - 2.17 करोड़ रुपये
  • रेंज रोवर वेलार - 90 लाख रुपये
  • टोयोटा इनोवा क्रिस्टा - 25 लाख रुपये

Jasprit Bumrah का क्रिकेट करियर

बुमराह ने अब तक भारत के लिए 36 टेस्ट, 89 वनडे और 64 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 159, वनडे में 149 और टी20 में 79 विकेट लिए हैं। वहीं, आईपीएल के 133 मैचों में उनके नाम 165 विकेट दर्ज हैं।

क्या IPL 2025 में खेलेंगे बुमराह?

मुंबई इंडियंस के फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। हालांकि, वह BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी कर रहे हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या वह IPL 2025 के शुरुआती मैचों में खेल पाएंगे या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+