बुमराह देंगे मोहम्मद शमी को मात, रिकॉर्ड बनाकर ही करेंगे बात, लीड्स टेस्ट में होगी विकेटों की बरसात
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के सबसे धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के ऊपर नजरें रहने वाली हैं। तेज गेंदबाजी में अनुभव के नाम पर वही हैं। अन्य सभी गेंदबाज उनकी तुलना में कम अनुभवी हैं। बुमराह के निशाने पर कोई न कोई रिकॉर्ड तो रहता ही है।
लीड्स टेस्ट मैच में अगर सब कुछ ठीक रहता है, तो वह एक कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं। खास बात तो यह है किजसप्रीत बुमराह के निशाने पर अपने ही टीम के मोहम्मद शमी हैं। दोनों साथ में गेंदबाजी करते हैं लेकिन शमी टीम इंडिया से बाहर हैं।

शमी की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए बुमराह अपने नाम एक खास रिकॉर्ड करने के बेहद करीब हैं। वह लीड्स टेस्ट मैच में 5 विकेट लेते ही शमी को पछाड़ देंगे और ऐसा होता हुआ नज़र आ रहा है। इंग्लैंड में शमी ने कुल 42 विकेट अपने नाम किये हैं।
IND vs ENG: 5 विकेट दूर बुमराह
बुमराह के नाम इंग्लैंड में कुल 37 विकेट हैं और 5 विकेट लेते ही शमी की बराबरी कर लेंगे, छह विकेट लेते ही वह 43 विकेटों के साथ शमी को पीछे छोड़ने का काम कर देंगे। हालांकि इस लिस्ट में और नही कुछ गेंदबाज हैं, टॉप पर यहां इशांत शर्मा का नाम आता है।
इशांत शर्मा ने इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं, वह 51 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनके बाद कपिल देव का नाम आता है। कपिल देव ने कुल 43 विकेट अपने नाम किये हैं। शमी ने 42, बुमराह ने 37 और लीजेंड्री लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 36 विकेट अपने नाम किये हैं।
IND vs ENG: बुमराह नहीं खेलेंगे सभी मैच
पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में बुमराह तीन मैच ही खेलने वाले हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण वह ऐसा करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा खेलने की वजह से वह चोटिल हो गए थे, इसके बाद चैम्पियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाए थे। आईपीएल के कुछ मैचों से भी वह बाहर रहे थे। 20 जून को भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट लीड्स में होगा।












Click it and Unblock the Notifications