IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने 30 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त, ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने वाले पहले भारतीय

IND vs AUS: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया में कहर बरपा रहे हैं। बुमराह ने ब्रिस्बेन के गाबा टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में भी धांसू गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया के दो बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।

ऑस्ट्रेलिया में बुमराह ने अपने नाम एक बड़ा कीर्तिमान भी कर लिया। इससे पहले कपिल देव के नाम यह रिकॉर्ड था लेकिन ने इसे तोड़कर खुद को नम्बर एक की कुर्सी पर ला खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

ind vs aus

कपिल देव ने 51 शिकार किये थे। बुमराह दूसरी पारी में इस आंकड़े को पार कर गए। उन्होंने कपिल देव को पछाड़ते हुए यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। उन्होंने ख्वाजा और लाबुशेन को जल्दी आउट कर दिया। इसके बाद कमिंस भी उनकी गेंद पर आउट हुए।

बुमराह का मैच में रहा अहम रोल

  • आज उस्मान ख्वाजा का बर्थडे है और बुमराह ने इस सीरीज में उनको चौथी बार आउट कर दिया।
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब बुमराह हैं सबसे कामयाब गेंदबाज, 53 शिकार कर लिस्ट में किया टॉप
  • बुमराह और आकाश दीप ने बैटिंग में भी दिखाया था कमाल, अंतिम विकेट के लिए 47 रन जोड़कर टीम को 260 तक पहुँचाया।
  • पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 3 विकेट सहित गाबा टेस्ट में बुमराह ने झटके कुल 9 विकेट।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+