Jasprit Bumrah Love Story: 'पहली नजर में संजना लगी थी घमंडी', पढ़ें जसप्रीत की मजेदार लवस्टोरी
Jasprit Bumrah, Sanjana Ganesan Love Story: आज टीम इंडिया के स्टार प्लेयर जसप्रीत बुमराह पिता बन गए हैं, उनकी पत्नी संजना गणेशन ने पुत्र को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने अंगद रखा है। ये गुड न्यूज खुद बुमराह ने ही सोशल मीडिया पर दी है। आपको बता दें कि बुमराह और जसप्रीत दोनों क्रिकेट की दुनिया के क्यूट कपल कहे जाते हैं लेकिन दोनों की शादी की खबर से पहले दोनों के अफेयर के बारे में किसी को कुछ पता नहीं था।

खेल से आक्रामक और स्वभाव से बेहद ही हंसमुख जसप्रीत बुमराह को संजना गणेशन पहली मुलाकात में काफी घमंडी लगी थीं। दरअसल संजना गणेशन देश की मशहूर स्पोर्टस होस्ट है, जो कि आईपीएल 17 के एक मैच के दौरान जसप्रीत से मिली थीं।
'एक -दूसरे को घमंडी और अकड़ू समझ बैठे थे'
दोनों ही एक -दूसरे को घमंडी और अकड़ू समझ बैठे थे, इस बात का खुलासा खुद बुमराह ने ही एक इंटरव्यू में किया था लेकिन इसके बाद दोनों की राय एक-दूसरे के बारे में बदली और फिर ये सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से जुड़े और धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई और साल 2019 में दोनों ने एक-दूसरे को 'आई लवयू' बोल दिया।
शादी के वक्त हुआ अफेयर का खुलासा
लेकिन इनके अफेयर की खबर किसी को भी कानों-कान नहीं हुई। दोनों के मोहब्बत के बारे में दुनिया को तब पता चला जब बुमराह ने अचानक बीसीसीआई से लंबी छुट्टी मांगी। तब ये खबर सामने आई कि जसप्रीत बुमराह शादी करने जा रहे हैं, वो भी देश की मशहूर महिला स्पोर्स एंकर संजना गणेशन के साथ।
मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं संजना
आपको बता दें कि बेपनाह खूबसूरती की मालकिन संजना गणेशन 'स्पिल्टसविला' शो में भी काम कर चुकी हैं और वो मिस इंडिया फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। उनकी और बुमराह की रोमांटिक तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनती हैं।
'उसका लविंग-केयरिंग नेचर ही मुझे...'
एक इंटरव्यू में अपनी मोहब्बत के बारे में बात करते हुए बुमराह ने कहा था कि 'संजना में बहुत सारी खूबियां हैं लेकिन उसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि उसे क्रिकेट के बारे में जानकारी है और उसे ये पता है कि जब एक क्रिकेटर अपने बुरे दौर में होता है तो उसके साथ कैसे पैश आना चाहिए, उसको कैसे ट्रीट करना चाहिए। उसका लविंग-केयरिंग नेचर ही मुझे उसके और करीब ले आता है और उसकी यही बातें मुझे बहुत ज्यादा पसंद है।'












Click it and Unblock the Notifications