IND vs PAK मैच में बूम-बूम बुमराह का जलवा, वर्ल्ड कप में अपने नाम की ये बड़ी उपलब्धि, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

India vs Pakistan, 12th Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज, 14 अक्टूबर को टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया, ठीक है मुकाबला एकतरफा था, लेकिन टीम इंडिया का प्रदर्शन एकदम पैसा वसूल था। इस दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई।

टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पाकिस्तान के खिलाफ लीग मैच में शादाब खान को क्लीन बोल्ड करके मौजूदा वनडे विश्व कप में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। बुमराह ने इससे पहले मोहम्मद रिजवान को ऑफ-कटर से क्लीन बोल्ड किया था।

Jasprit Bumrah

पाकिस्तान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह सात ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लेने में सफल रहे। वह अब मौजूदा विश्व कप में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। बुमराह का तीन मैचों में औसत 11.62 का है।अगस्त 2023 में चोट से वापसी के बाद से बुमराह ने आठ मैचों में 16 विकेट लिए हैं। कुल मिलाकर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 23.56 की औसत से 137 विकेट लिए हैं।

वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  1. जवागल श्रीनाथ- 44 विकेट
  2. जहीर खान- 44 विकेट
  3. अनिल कुंबले- 31 विकेट
  4. मोहम्मद शमी- 31 विकेट
  5. कपिल देव- 28 विकेट
  6. जसप्रीत बुमराह- 26 विकेट
  7. मनोज प्रभाकर- 24 विकेट

वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह भारत के लिए छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। इस मामले में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि इस लिस्ट में अभी भी पूर्व दिग्गज जवागल श्रीनाथ और जहीन खान संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। उनके बाद पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले (31) और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (31) का नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+