कीवी क्रिकेटर ने भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर किया धांसू डांस, वीडियो तेजी से वायरल
नेपाल प्रीमियर लीग का सफल आयोजन होने के बाद जीत का जश्न देखने को मिला। भोजपुरी गानों पर थिरकते प्लेयर्स में न्यूजीलैंड का एक धांसू खिलाड़ी भी शामिल हो गया। नेपाल प्रीमियर लीग का ख़िताब जनकपुर बोल्ट्स ने जीता और फिर एक लोकप्रिय गाना बजा।
भोजपुरी में 'लॉलीपॉप लागेलू' गाने पर थिरकते हुए न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लोगों का मनोरंजन किया। हालांकि इस क्रिकेटर के लिए गाने को समझ पाना आसान नहीं है और इससे फर्क भी नहीं पड़ा लेकिन ठुमके लगाने में पीछे नहीं रहा और झूम उठा।

डांस करने वाले इस कीवी क्रिकेटर का नाम जेम्स नीशम है। नीशम अपने देश से नेपाल में खेलने के लिए आए थे। उनकी टीम को खिताबी जीत दर्ज करने का मौका मिल गया। पहली बार वह किसी टी20 इवेंट में टाइटल जीतने में सफल रहे हैं इसलिए ख़ुशी भी उतनी ही थी। जनकपुर बोल्ट्स की जीत के बाद जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
नीशम ने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कई टी20 लीग में भाग लिया है लेकिन उनको खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिला। इस बार उनके करियर में यह सुनहरा अवसर आ गया। इस वजह से वह भी जमकर नाचे और फैन्स को भी आनन्द आया।
सुदूर पश्चिम रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच में जनकपुर बोल्ट्स ने जीत दर्ज कर ली। पश्चिम रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 184 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जनकपुर ने 5 विकेट पर 185 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।व्












Click it and Unblock the Notifications