IND vs ENG: भारत के खिलाफ जेम्स एंडरसन का हुआ बुरा हाल, गेंदबाज के नाम दर्ज हो गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
India vs England, 3rd Test: भारत बनाम इंग्लैंड के तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। एंडरसन भारतीय गेंदबाज अनिल कुंबले को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। राजकोट में एंडरसन ने ये अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
जेम्स एंडरसन ने तोड़ा कुंबले का रिकॉर्ड
इस मैच से पहले कुंबले अपने शानदार 132-टेस्ट करियर में 18,355 रन देकर टॉप पर थे। अब अपना 185वां टेस्ट खेल रहे एंडरसन ने 18,371 रन बनाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मुथैया मुरलीधरन 133 टेस्ट मैचों में 18180 रन के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, उनके बाद शेन वार्न (17995) और स्टुअर्ट ब्रॉड (16719) हैं। एंडरसन (696*) टेस्ट इतिहास में मुरलीधरन (800) और वार्न (708) के बाद तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

क्या जल्द रिटायरमेंट लेंगे एंडरसन?
एंडरसन ने द टेलीग्राफ से बातचीत में बताया कि वह अपने रिटायरमेंट को आगे नहीं खींचना चाहते हैं और उन्हें उम्मीद है कि एक दिन वह सुबह जागेंगे और महसूस करेंगे कि यह रिटायर होने का समय है।
एंडरसन ने द टेलीग्राफ को बताया कि, 'मैं एक अच्छे नोट पर जाने में सक्षम होना चाहूंगा। मैं इसे खींचना नहीं चाहता, लोग सोच रहे हैं कि 'क्या मै एक और मैच खेल सकता हूं।' मोर्ग्स मॉर्गन ने पिछले साल रिटायरमेंट लिया था और उन्हें पता था कि अब इसे समाप्त करने का समय आ गया है। मैं बस यही उम्मीद कर रहा हूं कि मेरे साथ भी ऐसा ही हो।'
तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं एंडरसन
41 वर्षीय ने आगे कहा कि वह इस पद पर रहकर खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं और अपनी शर्तों पर पद छोड़ना अच्छा होगा। एंडरसन सभी फॉर्मेट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जो 1000 विकेट के आंकड़े के करीब हैं, जिसे केवल वार्न (1001) और मुराइधरन (1347) ने हासिल किया है।
एंडरसन को उम्मीद है कि वह टेस्ट इतिहास में 700 या उससे अधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बनेंगे। वह इस प्रारूप के इतिहास में दूसरे सबसे अधिक कैप्ड खिलाड़ी हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं, जिन्होंने अपने शानदार करियर के दौरान रिकॉर्ड 200 टेस्ट खेले हैं। एंडरसन पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा हैं, जो फिलहाल एक-एक से बराबरी पर है।












Click it and Unblock the Notifications