ENG vs WI: अंतिम टेस्ट में बेटियों ने बजाई घंटी और भावुक हुए एंडरसन, नहीं तोड़ पाए शेन वॉर्न का रिकॉर्ड

James Anderson: विदाई टेस्ट मैच हर किसी के लिए भावुक करने वाला होता है। जेम्स एंडरसन के लिए भी अब वही समय आ गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में वह अपने करियर का अंतिम टेस्ट मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरे हैं। उनकी उम्र 41 साल है। इस उम्र में वह 188 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जो बड़ी उपलब्धि है।

ईसीबी ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें जेम्स एंडरसन अपने अंतिम टेस्ट मैच में टीम को लीड कर रहे हैं। लॉर्ड्स के ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियों से उतरते हुए एंडरसन टीम में सबसे आगे चल रहे थे। बाकी खिलाड़ी उनके पीछे आ रहे थे। सम्मान के तौर पर उनको लीड करने का मौका दिया गया।

james anderson

सीढियों से उतरते ही हॉल में नीचे ईसीबी और लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के पदाधिकरी खड़े हुए थे। उन्होंने तालियाँ बजाकर स्वागत किया और टीम नीचे मैदान पर चली गई। एंडरसन के लिए यह ऐतिहासिक और भावुक कर देने वाला पल था। एंडरसन की बेटियों को भी एक खास अवसर दिया गया।

एंडरसन की बेटियां रूबी और लोला वहां थीं, दोनों को लॉर्ड्स की बेल बजाने का मौका मिला। पांच मिनट तक दोनों ने बेल बजाई। अपने पिता को अंतिम इंटरनेशनल मैच में खेलते हुए देखकर दोनों खुश थीं और अंदर से शायद दुखी भी रही होंगी।

जेम्स एंडरसन को शेन वॉर्न के टेस्ट विकेटों का कीर्तिमान तोड़ने के लिए 9 विकेट की दरकार थी लेकिन पहली पारी में वह कुछ खास नहीं कर पाए। पहली पारी में जेम्स एंडरसन को एक ही विकेट मिला। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने उनको ज्यादा विकेट नहीं दिए।

दूसरी पारी में एंडरसन के पास मौका रहेगा लेकिन काम अब काफी मुश्किल हो गया है। शेन वॉर्न के 708 टेस्ट विकेट हैं। मुरलीधरन 800 विकेट के साथ लिस्ट में टॉप पर हैं। जेम्स एंडरसन सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। इस मामले में वह टॉप पर हैं। दूसरी पारी में फैन्स अंतिम बार उनको गेंदबाजी करते हुए देखेंगे। विंडीज पहली पारी में 121 पर आउट हो गई, गस एटकिंसन 7 विकेट लेकर हीरो बन गए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+