'जलकुकड़े मत बनो, सुधर जाओ...', जानिए पाकिस्तान पर क्यों भड़के मोहम्मद शमी? देखें Video
Mohammed Shami angry on Pakistan : विश्वकप 2023 का फाइनल भले ही टीम इंडिया हार गई लेकिन उसने अपने खेल से हर किसी का दिल जीत लिया, जिस तरह से विश्वकप में भारत की जर्नी रही वो काफी शानदार है इसलिए पूरा देश अपने खिलाड़ियों की तारीफ करते थक नहीं रहा है लेकिन पाकिस्तान की ओर से लगातार टीम इंडिया की आलोचना की जा रही है और कई दिगग्ज इंडिया पर तंज कसने से बाज नहीं आ रहे हैं।

बहुत सारे पाक खिलाड़ियों ने मोहम्मद शमी को हार के लिए जिम्म्दार ठहराया है। विश्वकप के हीरो शमी को लेकर कई पाकिस्तानी चैनलों पर अनाप-शनाप बातें कही जा रही हैं तो वहीं अब शमी ने एक इंटरव्यू में पाकिस्तानियों का तगड़ा जवाब दिया है। आमतौर पर शांत रहने शमी ने इस इंटरव्यू में खुलकर पाकिस्तानियों को धोया है।
'काफी टाइम से सुन रहा हूं इसलिए अब बोलना पड़ रहा है'
उन्होंने कहा कि 'मैं किसी को ब्लेम नहीं करता हूं लेकिन काफी टाइम से सुन रहा हूं इसलिए अब बोलना पड़ रहा है। वो लगातार हम पर कमेंट किए जा रहे हैं।'
'मुझे लगता है कि काफी बेहतर खिलाड़ी बनोगे आप'
'दरअसल उनके साथ दिक्कत ये है कि उनको लगता है कि वो बेस्ट हैं, भाई बेस्ट वो होता है जो सही वक्त पर परफार्म करे, मैं उसी को मानता हूं जो हार्डवर्क करे जो प्रदर्शन करें जो टीम के लिए खड़ा है, जिस दिन आप दूसरे की सफलता को इंजॉय करना सीख लोगे ना , तो काफी बेहतर खिलाड़ी बनोगे।'
'मैं तो किसी ने नहीं जलता हूं, आप क्यों जलते रहते हैं'
'मैं तो किसी ने नहीं जलता हूं, आप क्यों जलते रहते हैं, मैं तो खेल नहीं रहा था। जब खेला तो 5 विकेट लिए, अगले मैच में 4 विकेट लिए फिर से 5 विकेट लिए अब कुछ पाकिस्तानियों को हजम नहीं हो हो रहा है तो मैं क्या करूं, मैं तो दुआ करता हूं कि 10 लोग आए ऐसे प्रदर्शन करे और अगर ना कर पाएं तो बकवास बातें ना करें, अए भाई सुधर जाओ यार, वसीम भाई ( वसीम अकरम) भी समझा चुके हैं इसलिए हम पर नहीं अपने खेल पर ध्यान दो।'
क्रिकेटर हसन रज़ा ने कसा था भारत पर तंज
मालूम हो कि वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज शमी ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा के उस बयान पर रिएक्शन दिया है जिसमें श्रीलंका पर भारत की जीत के बाद पूर्व पाकिस्तानी टेस्ट क्रिकेटर हसन रज़ा ने कहा था कि 'ICC या BCCI भारत के मैच के लिए जो बॉल दे रही है, उसकी जांच होनी चाहिए। मुझे तो सांठ-गांठ की बू आ रही है।'
-
Iran Vs America: विदेश मंत्री जयशंकर पर क्यों भड़कीं पाकिस्तानी नेता हिना रब्बानी, ईरान युद्ध के बीच बवाल -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications