Duleep Trophy: 7 मैच में लिए 50 विकेट, फिर भी नहीं मिला मौका, इस भारतीय खिलाड़ी का टूटा दिल
Highest Wicket-Taker in Ranji Trophy 2022-23, Jalaj Saxena: रणजी ट्रॉफी 2022-23 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को दिलीप ट्रॉफी में मौका नहीं मिला है।
Highest Wicket-Taker in Ranji Trophy 2022-23, Jalaj Saxena: रणजी ट्रॉफी 2022-23 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑलराउंडर जलज सक्सेना को दिलीप ट्रॉफी में मौका नहीं दिया गया है। साउथ जोन की टीम ने उनको अपने स्क्वॉड में जगह नहीं दी है। टीम के इस फैसले से हर कोई हैरान है, किसी को भी जलज को बाहर किए जाने का फैसला समझ नहीं आ रहा है।
पिछले सीजन झटके थे 50 विकेट: जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में सात मैच के 13 पारियों में 19.26 की औसत और 41.92 की स्ट्राइक रेट के साथ 50 विकेट लेने का कारनामा किया था। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में जलज सक्सेना द्वारा यह सबसे बेहतरीन गेंदबाजी के आंकड़ों में से एक है। इसके बावजूद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

टूटा दिल, फूटा गुस्सा: जून-जुलाई से दिलीप ट्रॉफी 2023 का आगाज किया जाना है। जिसके लिए टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। टीम में नहीं चुने जाने पर सोशल मीडिया के जरिए जलज सक्सेना ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। जलज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं जानना चाहता हूं कि आखिर बार इतना दमदार प्रदर्शन करने के बाद किस खिलाड़ी को बाहर किया गया था।
दिलीप ट्रॉफी के लिए साउथ ज़ोन की टीम: हनुमा विहारी (कप्तान), मयंक अग्रवाल (उप कप्तान), केएस भरत, वाशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, साईं सुदर्शन, वैशाख विजय कुमार, रिकी भूवी, आर समार्थ, सचिन बेबी, साई किशोर, वी कावरप्पा, प्रदोश रजंन पॉल, शशिकांत, दर्शन मिश्रा।
दिलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल ज़ोन: शिवम मावी (कप्तान), विवेक सिंह, हिमांशु मंत्री, कुणाल चंदेला, शुभम शर्मा, अमनदीप खरे, रिंकू सिंह, अक्षय वाडकर, उपेन्द्र यादव (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, सौरभ कुमार, मानव सथार, अवेश खान, यश ठाकुर।
दिलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन: रोंगसेन जोनाथन (कप्तान) नीलेश लमिचाने (उपकप्तान), किशन लिंगदोह, लैंग्लोन्याम्बा,ए.आर. अहलावत, जोसेफ ललथनखुमा, प्रफुल्लमणि (विकेटकीपर), दीपू संगमा, जोतिन फिरोइजाम, इमलीवती लेम्तुर, पलजोर तमांग, किशन सिन्हा, आकाश कुमार चौधरी, राजकुमार रेक्स सिंह, नागाहो चिशी।












Click it and Unblock the Notifications