जडेजा की थी एक बड़ी गलती, जिससे फिसल गया लॉर्ड्स टेस्ट मैच, ऐसा क्या था जो कर देगा हैरान?
IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारत को करीबी हार का सामना करना पड़ा, इससे करोड़ों भारतीयों का दिल टूट गया। मुकाबला रोमांचक रहा और रविन्द्र जडेजा की पारी चर्चा का विषय बन गई। जडेजा की जमकर तारीफ हो रही है लेकिन उनसे भी कुछ गलतियां हुई हैं।
जडेजा अंत तक क्रीज पर टिके रहे और आउट ही नहीं हुए। उनके सामने पहले बुमराह और बाद सिराज खड़े हुए थे। बुमराह और सिराज टिक तो गए थे लेकिन रन बनाने में सफल नहीं हो पाए। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने फील्डरों सीमा रेखा के पास खड़ा कर दिया था।

जडेजा ने कुल 181 गेंदों का सामना किया और 61 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान जडेजा के बल्ले से 4 चौके और 1 शानदार छक्का आया। उनके सामने बुमराह खेलकर गए और 30 गेंदों का सामना किया। उनके अलावा सिराज भी 54 गेंदों का सामना कर अंत में आउट हो गए।
बुमराह और सिराज ने 9 रन बनाए लेकिन दोनों मिलकर 84 गेंदों तक खड़े रहे और इस दौरान जडेजा के पास रन बनाने का मौका था। जडेजा भी इन दोनों की तरह क्रीज पर खड़े रहे और रन नहीं बनाए। कई बार तो उन्होंने पूरा ओवर खेलकर एक रन तक नहीं बनाया।
सवाल यह है कि जब सिराज और बुमराह ने 84 गेंदों तक गेम चलाकर रखा, तो उस समय का फायदा जडेजा ने क्यों नहीं उठाया। वह दो 2 या 3 चौके जड़ते तब भी मामला ट्रेक पर आ जाता। कुछ सिंगल्स और 2-3 बाउंड्री की ही तो बात थी, जडेजा इसे नहीं देख पाए। तभी तो 135 रनों के लिए टीम इंडिया अंतिम सेशन तक खेल गई और हार भी मिली।
जडेजा धोनी स्टाइल में खेलने लगे थे, माही सामने वाले से रन बनवाते हैं और खुद टिके रहते हैं। यहां जडेजा को समझना था कि धोनी बल्लेबाजों से रन बनवाते हैं और उनके सामने गेंदबाज खेल रहे हैं। बुमराह और सिराज गेंदों को रोक सकते हैं लेकिन उस तरह हिट नहीं कर सकते। ऐसे में रन बनाने का जिम्मा सिर्फ जडेजा के पास ही था और यह गलती टीम पर भारी पड़ गई।












Click it and Unblock the Notifications