IND vs ENG: इंग्लैंड टीम की बढ़ गई परेशानी, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ प्रमुख खिलाड़ी
IND vs ENG: इंग्लैंड को भारत दौरे पर फ़िलहाल तीन टेस्ट मुकाबले और खेलने हैं। टीम इंडिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों से पहले इंग्लिश टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम का एक प्रमुख खिलाड़ी दौरे से बाहर हो गया है। इससे मेहमान टीम की मुश्किलें बढने वाली हैं।
हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान घुटने में चोट लगने से जैक लीच बाहर हो गए हैं। वह विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। अब ताजा खबर के अनुसार जैक लीच पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं।यह इंग्लैंड को तगड़ा झटका है।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी और कहा कि जैक लीच 24 घंटों में वापस इंग्लैंड जाने के लिए उड़ान भर लेंगे। विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के बाद से ही इंग्लैंड की टीम अबुधाबी में है। टीम अपने परिवार के साथ है।
इंग्लिश टीम अब लीच के बगैर ही राजकोट में तीसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए आने वाली है। लीच के ऊपर अब इंग्लैंड और सोमरसेट की मेडिकल टीमें कड़ी निगरानी रखने वाली हैं। जैक लीच के अलावा भी इंग्लैंड के पास कुछ स्पिनर हैं। रेहान अहमद, टॉम हार्टली और शोएब बशीर के रूप में तीन स्पिनर हैं लेकिन सभी के पास अनुभव की कमी है। इस मामले में लीच इन सब पर भारी पड़ते हैं।












Click it and Unblock the Notifications