Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL Auction के बीच इस टीम का शर्मनाक प्रदर्शन, महज 7 रनों पर ऑल आउट हो गई पूरी टीम

Lowest T20I Total: आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप सब-रीजनल अफ्रीका क्वालिफायर के ग्रुप सी में आइवरी कोस्ट और नाइजीरिया के बीच खेला गया मुकाबला यादगार रहा। नाइजीरिया की टीम ने आइवरी कोस्ट को 7 रन पर ऑल आउट कर एक धमाकेदार जीत अपने नाम की। इस मैच में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आइवरी कोस्ट की टीम 7 रन पर ऑल आउट हो गई, जो कि एक ऐतिहासिक और निराशाजनक रिकॉर्ड है। आईपीएल ऑक्शन के बीच आइवरी कोस्ट ने निराशाजनक रिकॉर्ड अपने नाम किया।

नाइजीरिया ने आसानी से जीता मैच

यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक का सबसे कम स्कोर है। आइवरी कोस्ट के खिलाफ नाइजीरिया की जीत भी रिकॉर्ड में शामिल हो गया। दरअसल, आइवरी कोस्ट की टीम इतने कम स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी कि नाइजीरिया ने यह मैच आसानी से जीत लिया।

Ivory Coast 1

नाइजीरिया ने बनाए 271 रन

इसके साथ ही यह टी 20 मैचों में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बन गया। नाइजीरिया और आइवरी कोस्ट के बीच इस मुकाबले में नाइजीरिया ने शानदार प्रदर्शन कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। नाइजीरिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए। सलीम सलाऊ ने 53 गेंदों पर 112 रन की बेहतरीन पारी खेली।

पूरी टीम 7 रन पर हुई ऑल आउट

जबकि इसाक ओपेक ने 23 गेंदों पर 65 रन बनाकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद आइवरी कोस्ट की टीम को 272 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह से नाकाम रही। आइवरी कोस्ट की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम 7.3 ओवर में सिर्फ 7 रन बना कर पूरी तरह से ऑल आउट हो गई। पहले 4 रन पर दो विकेट गिरने के बाद, टीम का संघर्ष जारी रहा, और अंत में 7 रन पर उनकी पूरी टीम आउट हो गई।

आइवरी कोस्ट ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

नाइजीरिया ने इस मैच में 264 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की, जो कि मेंस T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों से जीत का तीसरा सबसे बड़ा मार्जिन है। यह न केवल नाइजीरिया की बड़ी जीत है, बल्कि आइवरी कोस्ट ने एक नया रिकॉर्ड सेट किया है, जिसमें उन्होंने सबसे कम स्कोर पर आउट होने का रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड 10 रन था, जो मंगोलिया ने 24 सितंबर 2024 को बनाया था। लेकिन सिर्फ 81 दिन बाद आइवरी कोस्ट ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे कम स्कोर के रूप में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+