Pitch Report: इन दो खतरनाक टीमों के बीच भिड़ंत आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
ISU vs QTG, Pitch and weather Report: पाकिस्तान सुपर लीग 2024 के 8वें मैच में 22 फरवरी यानी कि गुरुवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में क्वेटा ग्लैडिएटर्स का सामना इस्लामाबाद यूनाइटेड से होना है। क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं।
दोनों टीमों का ऐसा है रिकॉर्ड
दूसरी तरफ इस्लामाबाद युनाइटेड ने एक-एक मैच जीता और हारा है। वह अभी प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। दोनों टीमें पीएसएल में 17 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने आठ मैच जीते हैं, जबकि युनाइटेड नौ मुकाबलों को अपने नाम करने में सफल रही है। ग्लेडियेटर्स ने यूनाइटेड के खिलाफ पिछले तीन सीज़न में केवल एक मैच जीता है।

क्वेटा ग्लैडिएटर्स को मिली थी जीत
क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने अपने आखिरी मैच में लाहौर कलंदर्स को हराया था। इस मैच में कलंदर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। साहिबजादा फरहान टीम के लिए सर्वोच्च स्कोरर रहे और उन्होंने 43 गेंदों पर 62 रन बनाए। क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए अकील होसेन और मोहम्मद हसनैन ने दो-दो विकेट लिए। क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 188 रन के लक्ष्य को 19.1 ओवर में पांच विकेट रहते हासिल कर लिया।
मैच से पहले जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इस सीजन अब तक कुल चार मैच खेले गए हैं। इन चार मैचों में से तीन में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। इस पिच पर पिछले पांच मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 189 रन रहा है। टॉस जीतने वाली टीम बल्लेबाजी करने पर विचार कर सकती है। इस मैच में बल्लेबाजों का दबदबा रहने की संभावना है और यह एक हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है।
इस्लामाबाद यूनाइटेड की संभावित प्लेइंग इलेवन
सी मुनरो, एडी हेल्स, आगा सलमान, एसएच खान (कप्तान), आजम खान (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, आईएम वसीम, फहीम अशरफ, नसीम शाह, टीएस मिल्स, यू शाह।
क्वेटा ग्लेडियेटर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
जे जे रॉय, सऊद शकील, ख्वाजा नफे, आरआर रोसौव (सी), एस अहमद (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, ए जे होसेन, मोहम्मद वसीम, एम हसनैन, मोहम्मद आमिर, अबरार अहमद।












Click it and Unblock the Notifications