Avneet Kaur: 'बस मिलता रहे प्यार', विराट कोहली को लेकर अवनीत ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया स्पेशल मैसेज
Avneet Kaur breaks silence on Virat Kohli: अवनीत कौर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लव इन वियतनाम के प्रमोशन में बिजी हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उनका नाम एक अलग वजह से चर्चा में आया था। यह मामला उस समय शुरू हुआ जब टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने अवनीत की एक फोटो को लाइक कर दिया। यह फोटो इंस्टाग्राम पर थी, जिसमें अवनीत क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट में नजर आ रही थीं।
कोहली ने लाइक की थी तस्वीर (Avneet Kaur breaks silence on Virat Kohli)
जैसे ही फैंस ने यह नोटिस किया, सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कई यूजर्स ने विराट को ट्रोल करना शुरू कर दिया और तरह-तरह की बातें लिखीं। मामला इतना बढ़ गया कि खुद विराट कोहली को सफाई देनी पड़ी। विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर कहा कि यह लाइक गलती से हुआ है और इसके पीछे कोई गलत इरादा नहीं था। उन्होंने साफ कहा कि "फीड क्लियर करते समय एल्गोरिद्म की वजह से यह लाइक हो गया होगा। कृपया कोई गलत मतलब न निकाले।

अवनीत ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी
उस समय अवनीत ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था, लेकिन अब पहली बार उन्होंने इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। लव इन वियतनाम के ट्रेलर लॉन्च पर एक रिपोर्टर ने उनसे सवाल किया कि आपको बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज का प्यार मिलता है, कुछ आपकी फोटो लाइक करते हैं, फॉलो करते हैं। इस पर आप क्या कहेंगी? रिपोर्टर ने भले ही विराट का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारा साफ था। इस पर अवनीत मुस्कुराते हुए बोलीं कि मिलता रहे प्यार, बस। और क्या बोलूं मैं? उनके इस जवाब को सुनकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा दिए।
विवाद से अवनीत को मिला था फायदा
इस विवाद के बाद अवनीत को काफी फायदा हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में एक मिलियन से ज्यादा का इजाफा हुआ और कई नए ब्रांड डील्स भी उनके हाथ लगे। बता दें कि अवनीत कौर ने अपने करियर की शुरुआत डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स से की थी। इसके बाद उन्होंने मेरी मां, चंद्र नंदिनी जैसे टीवी शो में काम किया। वह झलक दिखला जा और किचन चैंपियन जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications