Ishan Kishan: बिहार के लाल की और कितनी अग्निपरीक्षा? टीम से बाहर होने के बाद NADA की रडार पर ईशान किशन

Ishan Kishan: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन पिछले काफी समय से भारतीय टीम के साथ जुड़े रहे, मगर प्लेइंग-11 में उन्हें बहुत कम ही मौके मिले। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी स्टार बल्लेबाज को स्क्वाड में जगह नहीं मिली, जिसके बाद फैंस ने सवाल उठाए तो अनुपस्थिति के पीछे का कारण पता चला। इन सवालों के जवाब ढूंढ ही रहे थे कि इस बीच खबर आई है कि ईशान अब राष्ट्रीय डोप रोधी एजेंसी (NADA) के रडार में रहेंगे।

दरअसल, नाडा की ओर से पहली बार रिकॉर्ड आठ खिलाड़ियों को अपने रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (RTP) में शामिल किया गया है। इनमें ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का नया नाम शामिल किया गया है, इसके अलावा ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना भी पूल में शामिल हैं। साथ ही पहलवान बजरंग और विनेश फोगाट भी आरटीपी में शामिल हैं।

ishan kishan

ईशान किशन की प्लेइंग इलेवन में हो रही अनदेखी की बात करें तो ये प्रैक्टिकल रूप इतना आसान नहीं है, क्योंकि किसी भी मुकाबले के लिए राष्ट्रीय टीम और फिर प्लेइंग इलेवन के लिए खिलाड़ियों का चयन एक जटिल प्रक्रिया है, जिसमें प्रदर्शन, अनुभव और रणनीतिक विचारों सहित कई फैक्टर्स को ध्यान में रखा जाता है।

ये भी पढ़ें- जब भी खराब फॉर्म में होता हूं तो..,' विराट और रोहित को लेकर दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा

हालांकि ईशान किशन को जब भी मौका मिला है, उन्होंने शानदार प्रदर्शन ही किया है। हर मैच में लगातार अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। ऐसे में स्टार क्रिकेटर का टीम में न होना फैंस को बहुत खलता है। ईशान किशन के साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर होने को लेकर बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान भी जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि ईशान ने टूर्नामेंट से बाहर होने के पीछे 'व्यक्तिगत कारणों' का हवाला दिया था। इसलिए चयनकर्ताओं ने उनके रिप्लेसमेंट के रूप में केएस भरत को टीम में शामिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+