ईशान किशन ने ऋषभ पन्त की खबर सुन भरोसा ही नहीं किया, मैदान पर हुई इस घटना का वीडियो वायरल
ऋषभ पन्त का जिस दिन एक्सीडेंट हुआ था, ईशान किशन रणजी ट्रॉफी में खेल रहे थे। उनको मैदान पर यह पता चला और वह एकदम हैरान रह गए थे।

Ishan Kishan on Rishabh Pant Accident: ऋषभ पन्त के कार एक्सीडेंट की खबर हर किसी को हिला देने वाली थी। जिसने भी इस बारे में सुना, तुरंत पन्त की सलामती के लिए प्रार्थना करते दिखा। पन्त के साथी खिलाड़ी ईशना किशन उस समय रणजी ट्रॉफी में मुकाबला खेल रहे थे। ईशान किशन को मैदान पर मौजूद फैन्स ने यह जानकारी प्रदान की। इसके बाद वह भरोसा नहीं कर पाए। सुनने के बाद उन्होंने फिर से पूछा। पन्त की खबर सुनकर ईशान किशन पूरी तरह से हैरान रह गए।

ईशान किशन खबर सुनकर चौंक गए
झारखंड एक लिए सेना के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए ईशना किशन सीमा रेखा पर फील्ड कर रहे थे। उस समय वह फैन्स के साथ सेल्फी ले रहे थे। तभी किसी ने उनको ऋषभ पन्त के एक्सीडेंट के बारे में बताया। ईशान किशन ने पूछा क्या? फैन ने फिर से कहा कि हाँ ऋषभ पन्त का एक्सीडेंट हुआ है। ईशान किशन हैरान रह गए थे और चौंक भी गए थे लेकिन उन्होंने खुद को संभालते हुए फिर से सेल्फी लेना जारी रखा। एक फैन ने उनको कहा कि भैया आप अभी इस मैच पर ध्यान दीजिए। ईशान किशन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ है। यूट्यूब पर भी इस वीडियो के अंश देखे गए हैं।

ऋषभ पन्त अब ठीक हैं
एक्सीडेंट के बाद पन्त को रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनको देहरादून शिफ्ट कर दिया गया। पन्त की चोटों की जांच की गई। उनके माथे और पीठ में लगी चोट गंभीर नहीं है। हालांकि अभी उनका इलाज चलेगा। पन्त ने बाद में बताया कि वह गड्ढे से बचने का प्रयास कर रहे थे और इस कवायद में संतुलन बिगड़ने से एक्सीडेंट हो गया। पन्त 30 दिसम्बर को सुबह दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। इस बीच उनकी मर्सिडीज दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई। पन्त को हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर ने बचाया।

लम्बे समय तक रहेंगे मैदान से दूर
ऋषभ पन्त को ठीक होने में अभी काफी समय लगने वाला है। वह लम्बे समय तक मैदान से बाहर रहेंगे। एक्सपर्ट्स के अनुसार उनको ठीक होने में 3 से लेकर 6 माह का समय लगेगा। इससे ज्यादा समय भी लग सकता है। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर ऋषभ पन्त नहीं खेल पाएंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके अलावा आईपीएल में भी वह नहीं खेल पाएंगे। आईपीएल में ऋषभ पन्त दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं। अब टीम को इस साल नया कप्तान बनाना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications