ईशान किशन को वर्ल्ड कप के लिए टीम में लेना चाहिए, पूर्व भारतीय खिलाड़ी की मांग

Ishan Kishan: ईशान किशन का प्रदर्शन इस समय बेहतरीन चल रहा है। वेस्टइंडीज दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज में लगातार ईशान किशन ने फिफ्टी जड़ी थी। इस साल अक्टूबर में भारत में वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। मोहम्मद कैफ ने वर्ल्ड कप टीम में किशन को शामिल करने की जरूरत बताई।

एएनआई के अनुसर कैफ ने कहा कि टीम को किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो रन बना सके। ईशान किशन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। केएल राहुल फिटनेस समस्या से गुजर रहे हैं, ऐसे में ईशान किशन जैसे खिलाड़ी के बैकअप विकेटकीपर के रूप में जरूरत है।

ishan kishan

कैफ ने कहा कि मैं यह नहीं जानता कि ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर सभी भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह बना पाएँगे। यह देखना होगा कि ईशान किशन बतौर बैकअप विकेटकीपर टीम में जगह बनाने में सफल होंगे या नहीं।

कैफ ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि आईसीसी इवेंट्स में हमेशा से ही भारत की टीम पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा खेलती है। भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा रहा है लेकिन फ़िलहाल टीम इंडिया पेपर पर मजबूत नहीं दिख रही क्योंकि कुछ खिलाड़ी अभी बाहर हैं। हमें केएल राहुल, अय्यर, पन्त, की कमी खल रही है और बुमराह अहल फैक्टर साबित होंगे। अगर वह वापसी करने में सफल नहीं होते हैं, तो टीम को जीतने में मुश्किल होगी।

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर को निर्धारित किया गया था लेकिन इसका कार्यक्रम बदलने की खबर सामने आई है। 15 अक्टूबर को नवरात्रि के कारण पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था संभालने में मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में इस मुकाबले की तारीख बदलने का निर्णय लिया गया है। हालांकि फ़िलहाल आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है। आने वाले कुछ दिनों में इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+