फिर टीम से बाहर क्यों हुए ईशान किशन? चोट या फिर है कोई और कहानी, डांस करते आए नजर
Ishan Kishan Dance Video Viral: दलीप ट्रॉफी 2024 गुरुवार 5 सितंबर से शुरू हो चुकी है। सभी टीमों की तरफ से दलीप ट्रॉफी में भारत के कई दिग्गज भाग ले रहे हैं। ऐसी उम्मीज थी कि ईशान किशन भी दलीप ट्रॉफी का हिस्सा होंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वह चोटिल होकर बाहर हो गए। हाल ही में ईशान किशन एक पार्टी के दौरान डांस करते नजर आए हैं, जिसके बाद उनकी चोट की खबर को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
चोट के कारण बाहर हुए ईशान
क्रिकबज के अनुसार ईशान किशन का टूर्नामेंट से अचानक बाहर होना चोट के कारण हुआ है। इस घटना के कारण संजू सैमसन को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। ईशान किशन की जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है। टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले यह बदलाव चौंकाने वाला है। सैमसन को टीम में शामिल करने का उद्देश्य किशन की अनुपस्थिति में टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाना है।

बुची बाबू टूर्नामेंट में चला था बल्ला
किशन ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया था। खासकर बुची बाबू टूर्नामेंट में उनके बल्ले से रनों की बरसात देखने को मिली थी। कप्तान के रूप में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा। अपनी टीम को जीत दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
टेस्ट में वापसी की थी उम्मीद
ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ईशान किशन की वापसी हो सकती है। टेस्ट क्रिकेट में किशन ने अब तक भारत के लिए दो मैच खेले हैं। उन्होंने तीन पारियों में 78.0 की औसत से 78 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 52 रन है, टेस्ट क्रिकेट में उनका एक ही अर्धशतक है।
चोट या फिर है कोई और कहानी
दरअसल, ईशान किशन के चोटिल होने की खबरों पर कई क्रिकेट फैंस सवाल उठा रहे हैं। ईशान किशन हाल ही में शुभमन गिल के जन्मदिन के मौके पर डांस करते नजर आए थे। ईशान किशन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे में कुछ फैंस ईशान किशन के चोटिल होने की खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं और वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications