Ishan Kishan Net Worth: कोलंबो के सुपरस्टार ईशान किशन की नेटवर्थ देख उड़ जाएंगे होश, राजा जैसी है लाइफस्टाइल
Ishan Kishan Net Worth: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ 77 रनों की तूफानी पारी खेलकर ईशान किशन पूरे देश के हीरो बन चुके हैं। कोलंबो के मैदान पर जब भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा, तब ईशान ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पाकिस्तान की कमर तोड़ दी।
आप जानते हैं कि मैदान पर सादगी से दिखने वाले ईशान असल जिंदगी में बेहद शाही लाइफस्टाइल जीते हैं? आज ईशान किशन करोड़ों की संपत्ति और शानदार लग्जरी खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हैं। इस क्रिकेटर की नेटवर्थ हैरान करने वाली है।

ईशान किशन की नेटवर्थ (Ishan Kishan Net Worth)
ईशान किशन की गिनती आज भारत के सबसे अमीर युवा क्रिकेटरों में होती है। साल 2026 की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ (संपत्ति) लगभग 63 से 68 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुकी है। ईशान की कमाई का बड़ा हिस्सा आईपीएल (IPL), टीम इंडिया की सैलरी और विज्ञापनों से आता है।
IPL से मोटी कमाई: आईपीएल 2025 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने ईशान को 11.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, जहां उन्हें 15 करोड़ से ज्यादा की फीस मिलती थी।
गैराज में लग्जरी गाडियां
ईशान किशन को कारों का बहुत शौक है। उनके गैरेज में खड़ी गाडियां उनकी सफलता की कहानी खुद बयां करती हैं। ईशान के पास Ford Mustang जैसी तेज रफ्तार स्पोर्ट्स कार है, जिसकी कीमत करीब 75 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके पास BMW 5 Series और Mercedes-Benz C-Class जैसी महंगी लग्जरी कारें भी हैं। सफर के शौकीन ईशान के पास ऑडी और रेंज रोवर जैसी दमदार एसयूवी (SUV) भी मौजूद हैं।
आलीशान घर और ब्रांड एंडोर्समेंट
ईशान मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले हैं। पटना में उनका एक बहुत ही खूबसूरत और आलीशान बंगला है, जहां उनका परिवार रहता है। इसके अलावा मुंबई में भी उनका अपना घर है। विज्ञापनों की दुनिया में भी ईशान का बड़ा नाम है। वह टायर, जूते और कपड़ों के कई बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं, जिससे वह हर साल करोड़ों रुपये कमाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications