Rishabh Pant की जगह इस विस्फोटक बल्लेबाज की हो सकती है टेस्ट टीम में एंट्री, दिग्गज ने जताई उम्मीद
Rishabh Pant replacement for the Test series: ऋषभ पंत टेस्ट में भारत के बेस्ट खिलाड़ी रहे हैं। ऐसे में उनकी गैर मौजूदगी में ईशान किशन को टेस्ट में डेब्यू का मौका मिल सकता है।

Rishabh Pant replacement for the Test series: कार एक्सिडेंट में बुरी तरह जख्मी होने के बाद ऋषभ पंत की मुश्किलें बढ़ गई है। ऋषभ पंत लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर रह सकते हैं। पंत के चोटिल होने से भारतीय टीम को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। टेस्ट में ऋषभ पंत भारत के सबसे बड़े मैच विनर रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह की भरपाई करना किसी के लिए आसान नहीं होगा।

किशन को पंत की जगह टेस्ट में मिले मौका
भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सबा करीम के मुताबिक ऋषभ पंत की जगह टेस्ट में ईशान किशन को मौका दिया जाना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी तक पंत की वापसी लगभग नामुमकिन सा है। ऐसे में टेस्ट में उनकी जगह किस पर चयनकर्ता भरोसा जताते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा। भारतीय टेस्ट विकेटकीपर के तौर पर पंत सफल रहे हैं। हालांकि, व्हाइट बॉल क्रिकेट में उन्हें संघर्ष करते देखा गया है।

9 फरवरी से नागपुर में होगा मैच
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने से भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज खेलना है। पंत के अलावा केएस भरत भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं। लेकिन पंत के पास जो गेम बदलने की काबिलियत है वो भरत में नहीं है। ऐसे में सबा करीम का मानना है कि वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले ईशान किशन को टेस्ट में मौका दिया जाना चाहिए। सबा को यकीन है कि किशन पंत की तरह ही टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेलने में सफल हो सकेंगे।

पंत की जगह इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में जाकर शतक जड़ने वाले पंत का रिकॉर्ड कमाल का है। ऋषभ पंत की रिप्लेसमेंट के तौर पर बीसीसीआई कुछ नामों पर चर्चा जरूर कर सकती है। श्रीकर भरत, उपेंद्र यादव और ईशान किशन फिलहाल इस लिस्ट में टॉप पर हैं। इन तीनों ही खिलाड़ियों में से किसी एक को टेस्ट में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हाल ही में वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले किशन की दावेदारी ज्यादा मजबूत दिखाई पड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications