VIDEO: लंदन की सड़कों पर दिखा ईशान किशन का बिहारी अंदाज़, दोस्त के साथ मचाई धूम!
Ishan Kishan Video: भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों इंग्लैंड में चल रही काउंटी चैंपियनशिप 2025 खेल रहे हैं। यहां वह नॉटिंघमशायर की ओर से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन मैदान के बाहर भी वह अपने अंदाज़ से फैंस का दिल जीत रहे हैं। हाल ही में ईशान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह लंदन की सड़कों पर एक दोस्त के साथ भोजपुरी गाने पर ऑटो में बैठकर मस्त डांस करते नजर आए।
ईशान किशन ने शेयर किया वीडियो (Ishan Kishan Video)
ईशान ने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा कि अंदर का बिहार लंदन में निकल गया। उनका ये देसी अंदाज़ देखकर फैंस काफी खुश हुए और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया। फैंस ईशान किशन के इस वीडियो पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। ईशान किशन इससे पहले भी मस्ती मजाक भरा वीडियो शेयर करते रहे हैं।

काउंटी क्रिकेट में शानदार शुरुआत
ईशान किशन ने काउंटी चैंपियनशिप में अपना पहला मैच यॉर्कशायर के खिलाफ खेला, जिसमें उन्होंने पहली पारी में 98 गेंदों पर 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनका ये प्रदर्शन दिखाता है कि वे टेस्ट फॉर्मेट में भी खुद को साबित करने के लिए तैयार हैं। नॉटिंघमशायर और यॉर्कशायर के बीच ये मैच ड्रॉ रहा। अब ईशान अगला मुकाबला 29 जून से 2 जुलाई के बीच सॉमरसेट के खिलाफ खेलेंगे।
टीम इंडिया से दूर, आईपीएल में भी उतार-चढ़ाव
ईशान किशन की आखिरी बार टीम इंडिया के लिए नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20I सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। इसके बाद वह साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट टीम का हिस्सा तो थे, लेकिन निजी कारणों से बीच में दौरा छोड़ दिया था। आईपीएल 2025 में ईशान को मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया था, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने उन्हें ₹11.25 करोड़ में खरीदा।
आईपीएल में उन्होंने शानदार शुरुआत करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 106 रन* की शतकीय पारी खेली। लेकिन इसके बाद वे लगातार प्रदर्शन नहीं कर सके और पूरे सीजन में 354 रन ही बना सके। SRH इस सीजन प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी और अंकतालिका में छठे स्थान पर रही।












Click it and Unblock the Notifications