ईशान किशन की धमाकेदार फॉर्म ने बढ़ाई सेलेक्टर्स और दूसरे खिलाड़ियों की चिंता

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जिस तरह से रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस एय्यर के जल्दी आउट होने के बाद भी ईशान किशन ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर ना सिर्फ भारतीय पारी को संभाला बल्कि एक सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। ईशान किशन की इस पारी की हर तरफ तारीफ हो रही है।

महज 66 रन के स्कोर पर भारत के 4 विकेट गिर गए थे, लेकिन हार्दिक पांड्या और ईशान किशन की जोड़ी ने पारी को संभाला और स्कोर को 266 रन तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। किशन और पांड्या के बीच 138 रनों की साझेदारी हुई। इस पारी में किशन ने 81 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली।

ishan kishan

रिपोर्ट के अनुसार ईशान किशन की इस पारी से बीसीसीआई काफी खुश है और यही वजह है कि उन्हें विश्वकप की टीम में जगह दी गई है। ईशान किशन की पारी के बाद रवि शास्त्री ने भी उनकी तारीफ की थी और कहा था कि उनकी नजर अब विश्वकप पर जरूर होगी।

जिस तरह से उन्होंने पाकिस्तान के शीर्ष तीन तेज गेंदबाजों का सामना किया उसके बाद उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा होगा, वह आने वाले बड़े मैचों में भारत के लिए जरूर कुछ बड़ा कर सकते हैं।

केएल राहुल या ईशान किशन

ईशान किशन की इस बारी ने एक तरफ जहां भारत की बैटिंग की राह को आसान किया है, वहीं सेलेक्टर्स के लिए चुनौती को जरूर बढ़ा दिया गया है। दरअसल केएल राहुल की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को प्लेइंग 11 में जगह मिली है, लेकिन जब वह फिट होंगे तो क्या ईशान को उनके लिए बाहर जाना होगा, इसपर हर किसी की नजर रहेगी।

फिलहाल टीम मैनेजमेंट की ओर से पहले ही कह दिया या है कि एशिया कप के दो मैचों के लिए केएल राहुल उपलब्ध नहीं रहेगे, लिहाजा अगले मैच में किसे प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी यह देखना दिलचस्प होगा।

विश्वकप के लिए टीम इंडिया के ऐलान में एक बड़ा बदलाव यह देखने को मिला है कि संजू सैमसन को एक बार फिर से टीम में जगह नहीं मिली है, हालांकि ईशान किशन की एंट्री जरूर हुई है। सोशल मीडिया पर भी संजू को टीम में शामिल नहीं किए जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के आखिरी के 5 मैचों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

ईशान किशन और संजू सैमसन की पांच पारियां
वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले तीन मैचों में ईशान किशन ने लगातार तीन अर्धशतक लगाए थे। उन्होंने 52, 55, 77 रनो की पारी खेली थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 रन ही बना सके थे। वहीं संजू सैमसन की पिछली 5 पारियों पर नजर डालें तो आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों में एक में 1 रन और दूसरे में 40 रन बनाए थे। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ वह सिर्फ 13 रन ही बना सके थे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+