बिहार के लाल तूने कर दिया कमाल, ईशान किशन ने तूफानी शतक जड़ BCCI को दिया करारा जवाब
Ishan Kishan: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। भारतीय टीम में ईशान किशन को शामिल नहीं किया गया। लम्बे समय से रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेलने वाले ईशान किशन ने अब वापसी की है और आते ही तबाही मचाई और शतक जमा दिया।
ईशान किशन को दलीप ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला है। इंडिया सी के लिए खेलते हुए उन्होंने अपना तूफानी अंदाज दिखाते हुए टीम इंडिया में आने के लिए दरवाजा खटखटा दिया है। किशन ने गेंदबाजों को अपना निशाना बनाते हुए तूफानी अंदाज में बैटिंग की और निडर होकर शॉट लगाए।

रेड बॉल क्रिकेट में ईशान किशन की बेख़ौफ़ बल्लेबाजी ने टी20 क्रिकेट याद दिला दिया। उन्होंने गेंदबाजों पर लगातार प्रहार करते हुए 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से फिफ्टी जमा डाली। उनका अर्धशतक महज 48 गेंदों में आ गया। यह उनकी वापसी की दहाड़ है।
किशन ने अपनी बैटिंग के दौरान ज्यादा ध्यान गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेजने में ही दिया। यही कारण है कि वह एकदिवसीय क्रिकेट की तरह बल्लेबाजी करने में सफल रहे। किशन ने 48 गेंदों में अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 7 चौके और 1 शानदार छक्का जमाया।
भारत के बी के खिलाफ इस मैच में फिफ्टी जड़ने के बाद भी ईशान किशन नहीं रुके और लगातार रन बनाते चले गए। उन्होंने चायकाल तक 86 रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया था। इसके बाद वह वापस आए और 121 गेंदों में ही अपना सैकड़ा पूरा कर लिया।
पिछले साल वह रणजी ट्रॉफी नहीं खेले थे और इसके बाद बीसीसीआई ने उनको केन्द्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया था। अब ईशान किशन ने अपने बल्ले से जलवा दिखाते हुए बोर्ड को भी जवाब दिया है। इस शतक से उन्होंने भारतीय टीम में आने के लिए दरवाजा भी खटखटा दिया है। किशन की पारी में 14 चौके और दो शानदार छक्के आए।












Click it and Unblock the Notifications