IND vs SL: बिना मैच खेले ही ईशान किशन ने रचा इतिहास, दुनिया में अब तक कोई नहीं कर सका ऐसा
Ishan Kishan creates history: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। ईशान किशन ने पिछले मुकाबले में दोहरा शतक जड़ा था।

Ishan Kishan creates history: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने ईशान किशन को टीम में जगह नहीं दी। कप्तान के इस फैसले पर क्रिकेट के दिग्गजों ने हैरानी भी जताई। ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ जिस तरीके का प्रदर्शन किया था, ऐसे में उन्हें टीम से बाहर करना रोहित का काफी अजीब फैसला था। फैंस लगातार कप्तान के इस कदम पर सवाल उठा रहे हैं।

शुभमन गिल ने उठाया मौके का फायदा
ईशान किशन की जगह शुभमन गिल को श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला। शुभमन गिल ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया। शुभमन गिल ने 60 गेंदों में शानदार 70 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके भी लगाए। गिल के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने भी फॉर्म में वापसी करते हुए ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ने का काम किया।

ईशान किशन को नहीं मिला मौका
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन का पिछला वनडे मैच शानदार रहा था। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में उन्होंने दोहरा शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ऐसा माना जाने लगा था कि वनडे वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन ने बतौर ओपनर टीम में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा की सोच कुछ अलग ही थी।

ईशान किशन ने बिना खेले ही रचा इतिहास
ईशान किशन अब दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जो डबल सेंचुरी लगाने के बाद भी अगले मैच से बाहर हो गए हैं। इससे पहले किसी भी टीम ने अपने खिलाड़ी के साथ ऐसा नहीं किया था। ईशान किशन दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके साथ ऐसा कारनामा हुआ है। बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ ईशान किशन ने 131 गेंदों पर 210 रनों की आतिशी पारी खेली थी। लकिन इसके बाद भी वह टीम में अपनी जगह बनाए रखने में नाकाम साबित रहे।












Click it and Unblock the Notifications