IND vs WI: ईशान ने पूछा भाभी को ग्राउंड पर क्यों नहीं लाते, सूर्यकुमार यादव ने दिया रोमांटिक जवाब; Video

तीसरे टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई।

नई दिल्ली, 3 अगस्त: तीसरे टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने भारत को 165 रन का लक्ष्य दिया। इसे भारत ने 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया। टीम इंडिया की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक 44 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 शानदार छक्के जड़े। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 26 गेंदों में 33 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई। सूर्यकुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद ईशान किशन ने बीसीसीआई टीवी पर सूर्यकुमार यादव का इंटरव्यू लिया। बीसीसीआई ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

ईशान ने पूछ लिया यह सवाल

ईशान ने पूछ लिया यह सवाल

3 मिनट 44 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशान सबसे पहले यादव को शानदार पारी की बधाई देते हैं। फिर कहते हैं कि अपने काफी तगड़ी बैटिंग की है, आपके मन में क्या चल रहा था। इस पर सूर्यकुमार कहते हैं कि मेरे मन में यही चल रहा था कि मैं ट्राई करूं जितने आगे तक मैं खेल सकता हूं। जब मुझे पता चला कि कप्तान रोहित चोटिल होकर पवेलियन लौट गए हैं तो टॉप 4 में से किसी का आखिरी ओवर तक बल्लेबाजी करना जरूरी था। ऐसे में मैंने अपने शॉट खेले और कुछ अलग करने का ट्राई नहीं किया।

वो मेरे दिल के करीब

वो मेरे दिल के करीब

इसके बाद ईशान कहते हैं कि मेरे पास एक जरूरी सवाल आया है। मुझे आपसे ही इसके बारे में पता चला है। आपने भी इस चीज को नोटिस किया है। इसके बाद ईशान कहते हैं आई लव यू भाभी लेकिन मैं सूर्यकुमार से यह सवाल पूछ रहा हूं। आज भाभी स्टेडियम में मैच देखने नहीं आईं और आपने 76 किया इस पर आप क्या बोलना चाहते हैं। सूर्यकुमार ने कहा, "कभी भी क्या होता है कि पार्टनर का ग्राउंड पर होना जरुरी नहीं है, पर जरुरी है कि वो साथ रहे और वो मेरे साथ है, मैंने उसके नाम का टैटू भी कराया है। वो मेरे दिल के करीब ही रही है और ग्राउंड अपर आना ना आना कोई बात नहीं।"

यादव का अब तक प्रदर्शन

यादव का अब तक प्रदर्शन

सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर में अब तक 13 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 34.00 की औसत और 98.83 के स्ट्राइक रेट से 340 रन बनाए हैं। एकदिवसीय मुकाबलों में सूर्यकुमार ने अब तक 2 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं 22 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 38.11 की औसत और 175.60 के स्ट्राइक रेट से 648 रन बनाए हैं। यादव ने टी20 में 5 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है। प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए क्रिकेट में भी यादव का बल्ला जमकर चला है। उन्होंने प्रथम श्रेणी में 5326 रन जबकि लिस्ट ए में 3194 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+