Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या दीपक चाहर से अमीर हैं बहन मालती? क्रिकेटर और बिग बॉस वाइल्ड कार्ड की नेटवर्थ में कितना अंतर

Deepak Chahar and Malti Chahar Net Worth: भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर को हाल ही में बिग बॉस के सेट पर सलमान खान के साथ देखा गया था। उनको देखकर कई लोगों ने सोचा था कि वह बिग बॉस में क्यों जा रहे हैं। दीपक ने सेट पर जाकर ही इस राज़ से पर्दा उठाया और बताया कि मैं अपनी बहन मालती चाहर को छोड़ने आया हूं।

मालती ने पिछले वीकेंड पर घर में एंट्री प्राप्त कर ली। इस बीच सवाल यह है कि वह क्या करती हैं और इनकम का सोर्स क्या है। भाई दीपक चाहर की तुलना में उनकी कमाई कैसी है। क्रिकेट और ग्लेमर दोनों में पैसा होता है, तो भाई और बहन में ज्यादा अमीर कौन है? इन सवालों का जवाब जानने का प्रयास यहां किया गया है।

malti chahar

दीपक चाहर नेटवर्थ (Deepak Chahar Net Worth)

  • ​IPL अनुबंध: यह उनकी कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा है। उन्हें IPL 2025 के लिए उनको मुंबई इंडियंस ने 9 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा था।
  • ​अंतरराष्ट्रीय मैच फीस: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने पर BCCI द्वारा निर्धारित मैच फीस मिलती है, वार्षिक अनुबंध से वह फ़िलहाल बाहर हैं।
  • ​ब्रांड एंडोर्समेंट: वह Oppo, DSC, Blackberrys, और CoinSwitch Kuber जैसे कई बड़े ब्रांड्स का विज्ञापन के साथ काम कर चुके हैं।
  • नेटवर्थ​: अनुमान के अनुसार वह 65 से 75 करोड़ तक के मालिक हैं, उनके पास आगरा में आलीशान घर और मर्सिडीज-बेंज CLA 200d जैसी महंगी कारें शामिल हैं।

मालती चाहर की नेटवर्थ (Malti Chahar Net Worth)

मालती चाहर ने अपने भाई की तरह खेल के बजाय ग्लैमर और मनोरंजन की दुनिया में अपना करियर बनाया है। वह एक मॉडल, अभिनेत्री, निर्देशक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। फ़िलहाल वह बिग बॉस 19 में हिस्सा ले रही हैं।

  • मॉडलिंग और अभिनय: मालती ने 'जीनियस' (2018), 'सदा वियाह होया जी' (2022) जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा, उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो और शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया है।
  • ​सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट: उनके इंस्टाग्राम पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स (लगभग 1 मिलियन) हैं, जिसके कारण उन्हें कई फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड्स के साथ सहयोग करने से अच्छी आय होती है।
  • ​डायरेक्शन/लेखन और शो: वह एक निर्देशक और राइटर भी हैं, जिन्होंने फिल्म 'सात फेरे अ ड्रीम हाउसवाइफ' (2024) का निर्देशन किया है, जो उनकी आय का एक और स्रोत है। बिग बॉस से भी उनकी कमाई हो रही है।
  • ​नेटवर्थ: भाई की तरह उनकी इनकम ज्यादा तो नहीं है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार वह करीबन 3 करोड़ नेटवर्थ की मालकिन हैं।

​भाई-बहन में कौन है ज्यादा अमीर?
​दीपक चाहर का मुख्य व्यवसाय क्रिकेट है, जो भारतीय संदर्भ में एक अत्यधिक लाभकारी क्षेत्र है, खासकर IPL अनुबंधों के कारण। वहीं, मालती चाहर का करियर मॉडलिंग और अभिनय पर आधारित है, उनको अभी इस फील्ड में और आगे जाना है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+