संजीव गोयनका की इमेज चमकाने की कोशिश? लखनऊ सुपर जायंट्स ने जारी किया नया वीडियो
IPL 2025: संजीव गोयनका एक बड़े कॉर्पोरेट ग्रुप के मालिक हैं और वहां पैसे खर्च करने पर हिसाब भी मांगा जाता है। आईपीएल में भी संजीव गोयनका को इसी फॉर्मूले पर चलते हुए देखा गया है। पिछले सीजन केएल राहुल के साथ उनकी बदतमीजी के साथ बातचीत का वीडियो सभी ने देखा ही था।
इस बार पहला मैच हारते ही संजीव गोयनका ने लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को घेर लिया और गेम के बारे में अपनी समझ बताने लगे। हालांकि संजीव गोयनका कभी क्रिकेट नहीं खेले हैं लेकिन उनके पास कुछ न कुछ कॉलेज जरूर होगा।

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ के खिलाफ मैच के बाद संजीव गोयनका की ऋषभ पंत के साथ बातचीत का वीडियो और फोटो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से उनके बारे में नेगेटिव चीजें चलने लगी तो फ्रेंचाइजी की पीआर टीम एक्टिव हो गई।
संजीव गोयनका इस वीडियो में ड्रेसिंग रूम में मोटिवेशनल स्पीच देते हुए नज़र आ रहे हैं। ट्रोल करने के बाद संजीव गोयनका का वीडियो जारी हुआ है और इसमें उनकी अच्छाई दिखाने का प्रयास किया गया है। यह ट्रोलिंग के बाद एक कवर अप जैसा मामला है।
Sanjiv Goenka होते हैं ट्रोल
पिछले सीजन केएल राहुल के साथ तीखी बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद संजीव गोयनका को लगातार ट्रोल किया जाता रहा है और उनके बातचीत के तरीके को गलत माना जाता है। पहले ही मैच में पंत के साथ उनका फोटो वायरल होने के बाद भी स्थिति वही बनी है।
फैन्स ने Sanjiv Goenka को दी क्या सलाह
अगर ऐसा ही रहेगा, तो आने वाले समय में कोई प्लेयर इस टीम से खेलने के लिए सहमत नहीं होगा। एक मालिक को टीम की जिम्मेदारी अपने स्टाफ, कोच आदि पर छोड़ देनी चाहिए। कुछ फैन्स ने तो यहाँ तक कहा है कि अगले सीजन गोयनका को खुद ही खेलना चाहिए। प्रोफेशनल क्रिकेटर्स को लाने की जरूरत नहीं है। क्रिकेट और कॉर्पोरेट दो अलग चीजें हैं और दोनों को एक जैसे ट्रीट नहीं किया जा सकता।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ ने 209 रनों का बेहतरीन स्कोर खड़ा किया था बाद में दिल्ली के छह विकेट गिरने से लखनऊ की जीत दिख रही थी लेकिन दिल्ली के लिए आशुतोष ने अकेले मैच बदल दिया। 66 रनों की नाबाद पारी खेल उन्होंने अंतिम ओवर में दिल्ली को एक विकेट से जीत दिला दी और लखनऊ सुपर जायंट्स का सपना तोड़ दिया। इसके बाद संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की बातचीत के फोटो और वीडियो सामने आए।












Click it and Unblock the Notifications