क्या 42 वर्षीय जेम्स एंडरसन कर रहे हैं मैदान पर वापसी? जुलाई में लिया था खेल से रिटायरमेंट

वर्ल्ड क्रिकेट में जेम्स एंडरसन ऐसा नाम है, जिनको किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। जेम्स एंडरसन ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई में खेले गए लॉर्ड्स टेस्ट मैच के बाद रिटायरमेंट ले लिया था।

अब खबरें आ रही हैं कि एंडरसन मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हो सकते हैं। हालांकि एंडरसन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार उनको फिर से मैदान पर लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

james anderson

एंडरसन को अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट टी20 में शामिल किया जा सकता है। कुछ टीमें उनको अपने साथ शामिल करने की इच्छुक हैं। जेम्स एंडरसन ने भी कहा था कि मैंने सबसे छोटा प्रारूप ज्यादा नहीं खेला है इस वजह से इसमें खेलते हुए दिखाई दे सकता हूँ। इसके बाद अमेरिकी टी20 लीग में उनको लाने की कवायद शुरू हुई है।

बताया जा रहा है कि मेजर लीग क्रिकेट की एक फ्रेंचाइजी ने जेम्स एंडरसन को टीम में लाने के लिए योजना तैयार की है। एंडरसन को टारगेट करते हुए टीम में शामिल किया जा सकता है। अगर वह इस लीग में खेलते हैं, तो तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये की कमाई करने का मौका उनके पास रहेगा।

टी20 इंटरनेशनल की अगर बात की जाए, तो एंडरसन ने इस फॉर्मेट में 19 मुकाबले खेले। बाद में रेड बॉल क्रिकेट में ज्यादा ध्यान देने की वजह से उन्होंने सफेद गेंद क्रिकेट की तरफ फोकस नहीं किया और इसे छोड़ दिया। रेड बॉल क्रिकेट में एंडरसन ने धमाका कर दिया था। इस प्रारूप में उन्होंने 704 विकेट हासिल किये हैं।

एंडरसन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 विकेट अपने नाम किये। एकदिवसीय क्रिकेट में एंडरसन ने कुल 194 मुकाबले खेलकर 269 विकेट अपने नाम किये। इंटरनेशनल क्रिकेट में वह 1000 विकेट से कुछ ही कदम दूर रह गए। देखना होगा कि क्या वह लीग क्रिकेट में खेलने के लिए आएँगे या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+