हार्दिक पांड्या का रिलेशनशिप हुआ कन्फर्म? दिवाली के मौके पर माहिका के साथ तस्वीरें वायरल

Hardik Pandya and Mahieka Sharma: भारतीय क्रिकेट के ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और मॉडल-एक्ट्रेस माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) की कथित रिलेशनशिप ने हाल ही में नया मोड़ ले लिया है। दिवाली की पूर्व संध्या पर दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसने इस कनेक्शन को फिर से चर्चा में ला दिया है।

सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल होने के बाद फैन्स फिर से कयास लगा रहे हैं कि कुछ तो पक रहा है, वरना दिवाली के दिन ऐसे ही कोई साथ में नज़र नहीं आता है। हार्दिक ने कुर्ता पहना हुआ है और वह माहिका के साथ जाते हुए स्पॉट किये गए हैं।

hardik pandya

Hardik Pandya और माहिका ट्रेडिशनल कपड़ों में दिखे

दोनों को एक दिवाली समारोह में करीब देखा गया, जिसमें उन्होंने एक जैसे लाल ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहने थे. हार्दिक लाल कुर्ता में और माहिका लाल बंधनी सलवार सूट में थीं।

सोशल मीडिया पर मुंबई एयरपोर्ट में दोनों के वीडियो और पब्लिक मूवमेंट्स वायरल हुई हैं, जिसने लोगों को यह अनुमान लगाने पर मजबूर कर दिया है कि यह सिर्फ दोस्ती नहीं बल्कि कुछ और हो सकता है।

कौन हैं माहिका शर्मा

हार्दिक ने खुद भी माहिका के साथ अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा की थी, जिससे इस कनेक्शन पर स्पॉटलाइट बढ़ गई। माहिका शर्मा एक मॉडल और फैशन वर्ल्ड की हसीना हैं, इन्होंने ब्रांड्स जैसे Tanishq, Vivo और Uniqlo के लिए एड्स किये हैं और कई डिजाइनर्स के साथ रनवे शो में हिस्सा लिया है।

दोनों की तरफ से आधिकारिक तौर पर नहीं आया कोई बयान

यह तस्वीरें और वायरल वीडियो अब मीडिया और फैंस दोनों के लिए चर्चा का विषय बन गई हैं। हालांकि, अब तक हार्दिक या माहिका की ओर से इस रिलेशनशिप को आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रियता और उनका साथ-साथ दिखना लोग स्वाभाविक रिश्ते के अनुकूल मान रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+