'कुछ दिनों बाद ये कपड़े भी...' इरफ़ान पठान की पत्नी सफा बैग को किया गया ट्रोल, लोगों ने किये नफरत भरे कमेंट्स
Irfan Pathan and Wife: पूर्व भारतीय कप्तान इरफ़ान पठान की पत्नी सफा बैग लम्बे समय तक सोशल मीडिया पर अपने चेहरे को छुपाकर सामने आती थीं। इसके बाद अब वह अपने फेस के साथ लोगों के सामने आने लगी हैं और दकियानूसी सोच वाले लोगों को सफा का यह कदम पसंद नहीं आ रहा है।
हाल ही में सफा ने इन्स्टाग्राम जॉइन किया है और अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। व्लोग के स्वरूप में उनके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। वह पूर्व मॉडल हैं और अपना एक फैशल लेबल भी चलाती हैं। वह अब अपने काम में एक बार फिर से व्यस्त हो गई हैं।

एक वीडियो में सफा अपने पति इरफ़ान पठान और बच्चों के साथ नजर आई हैं और इसमें वह हिजाब के बगैर हैं। इसके बाद लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर उनके प्रति नफरत वाले कई कमेंट्स देखने को मिले हैं। लाइफस्टाइल को लेकर इस तरह से लोगों ने सफा को ट्रोल किया है।
बगैर हिजाब एक सफा को देखकर एक यूजर ने कहा कि कुछ दिन बाद यह कपड़े भी नहीं पहनने वाली हैं। किसी अन्य यूजर ने लिखा कि जो लोग माहौल का फर्क नहीं पड़ने की बात कहते हैं, उनको इरफ़ान पठान और उनके पत्नी के तरफ गौर करना चाहिए।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब उनको घृणा का शिकार होना पड़ा है। जब सफा अपना चेहरा नकाब में छुपाती थीं, तब भी लोग उनको नफरत भरे कमेंट्स करते रहते थे। अब जब उन्होंने अपना चेहरा सबके सामने लाने का काम किया है, तब भी लोग उनके पीछे पड़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications