इरफ़ान पठान का BCCI को मुंहतोड़ जवाब, यूट्यूब से छाप रहे इतने पैसे, कमेंट्री से हटाते ही खड़ा किया अपना साम्राज्य

Irfan Pathan: यह तो सभी जानते हैं कि इरफ़ान पठान को आईपीएल से ठीक पहले कमेंट्री पैनल से बाहर करने के खबर आई थी। उनको पैनल में नहीं लिया गया था और कई खराब कमेंट्री करने वाले लोग ब्रॉडकास्टिंग में दिखते हैं और पैसे भी कमा रहे हैं। पठान को बाहर करने की वजह भी सामने आई थी।

बताया गया था कि इरफ़ान पठान को कमेंट्री के दौरान पर्सनल अजेंडा चलाने की वजह से बाहर किया गया है। कुछ सीनियर प्लेयर्स की आलोचना करने की वजह से उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और एक सीनियर ने तो उनका नम्बर तक ब्लॉक कर दिया है।

irfan pathan

इरफ़ान पठान ने कमेंट्री पैनल में आने के लिए अपने जुगाड़ भी बैठाये और अप्रोच भी लगाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अंत में हारकर उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल ही खोल डाला। इरफ़ान पठान ने अपने चैनल के बारे में लोगों को इन्स्टाग्राम के जरिये बताया कि अब मेरा ठिकाना यही होगा और विश्लेषण यहाँ बैठकर किया जाएगा।

फिर क्या था, देखते ही देखते लोग जुड़ते गए और कारवाँ बनता गया। एक महीने के अंदर ही इरफ़ान पठान ने तगड़ी प्रोग्रेस करते हुए बीसीसीआई को एक तरह से जवाब दे दिया। उनके सब्सक्राइबर भी तेजी से बढ़ते चले गए और यह संख्या लाखों में पहुंच गई।

कम समय में ही इरफ़ान पठान ने पैसे छापने का रास्ता बना लिया। एक ऐसा रास्ता जिसमें वह अंधाधुंध पैसा कमा सकते हैं। उनको 5 लाख से ज्यादा लोग फ़िलहाल यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर चुके हैं और यह संख्या तेजी से बढती चली जा रही है। आईपीएल समाप्त होने तक इरफ़ान पठान इस आंकड़े को 1 मिलियन से ज्यादा तक लेकर चले जाएँगे।

Irfan Pathan की अनुमानित कमाई

इसके अलावा उनके व्यूज भी तेजी से बढ़ रहे हैं। उनके कुल व्यूज की संख्या अब तक 1 करोड़ से ज्यादा पहुँच गई है। फ़िलहाल की स्थिति को देखते हुए वह यूट्यूब से लाखों की कमाई कर रहे हैं। यानी वह इन आंकड़ों के आधार पर 3 से 4 लाख महीने के आराम से कमा सकते हैं।

Irfan Pathan ने खड़ा किया साम्राज्य

अब मोटी कमाई का एक जरिया ब्रांड प्रमोशन से होता है। वह पैसा बहुत ज्यादा होता है। अभी अगर पठान यह काम करेंगे, तो बहुत धन अर्जित कर लेंगे। आने वाले समय में वह किसी न किसी ब्रांड का प्रमोशन अपने चैनल पर करेंगे, ऐसे में वहां से उनको लाखों की कमाई होगी। इस वजह से कमेंट्री से निकाले जाने पर उन्होंने खुद का एक ब्रांड तैयार किया है और आने वाले कुछ ही समय में वह इससे करोड़ों भी कमा पाएंगे। फ़िलहाल तो यह संख्या लाखों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+