Shahid Afridi ने खाया कुत्ते का मांस? सालों बाद इरफ़ान पठान का सनसनीखेज खुलासा
Irfan Pathan On Shahid Afridi: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट को लेकर हमेशा ही चर्चाओं का माहौल तेज रहा है। लेकिन कभी-कभी मैदान से बाहर भी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जो सालों तक याद रहती हैं। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू हाल ही में एक किस्सा सुनाया, जिसने सभी को चौंका दिया। यह घटना साल 2006 के पाकिस्तान दौरे की है, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें कराची से लाहौर के लिए एक ही फ्लाइट में सफर कर रही थीं।
शाहिद अफरीदी से हुई थी पठान की तकरार (Irfan Pathan On Shahid Afridi)
इरफान पठान ने बताया कि फ्लाइट में शाहिद अफरीदी उनके पास आए और उनके बालों को बिगाड़ते हुए बोले कि कैसे हो बच्चा? इरफान को यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। उन्होंने सोचा कि कब से ये मेरे बाप बन गए? लेकिन उन्होंने चुप्पी साधी। तभी अफरीदी ने उनके लिए कुछ गलत शब्द कहे। यह बात इरफान को खटक गई। इसके बाद उन्होंने इसका बदला अपने ही अंदाज में लिया।

अफरीदी पर लगाया बड़ा आरोप
इसके बाद इरफान ने पास बैठे पाकिस्तानी ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक से बात शुरू की। उन्होंने रज्जाक से पूछा कि शहर में किस तरह का मीट मिलता है। रज्जाक ने जवाब दिया कि हर तरह का मीट मिलता है। इस पर इरफान ने हंसते हुए पूछा कि कुत्ते का मीट भी मिलता है? यह सुनकर रज्जाक हैरान रह गए और पूछा कि ये क्यों पूछ रहे हो? तब इरफान ने जवाब दिया क्योंकि अफरीदी कुत्ते का मीट खाकर आए हैं, तभी से भौंक रहे हैं।
इरफान ने दिया तगड़ा जवाब
इरफान ने बताया कि यह सुनकर अफरीदी पूरी तरह चुप हो गए और पूरे सफर में एक शब्द नहीं बोले। इरफान का कहना है कि उस दिन के बाद अफरीदी ने कभी उन्हें कुछ नहीं कहा, क्योंकि उन्हें समझ आ गया था कि वे जुबानी लड़ाई में इरफान से नहीं जीत सकते। इरफान का अफरीदी के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट में अफरीदी को 9 बार आउट किया है। हालांकि अफरीदी ने भी उनके खिलाफ 149 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। दोनों अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन यह किस्सा आज भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications