फंस गए धोनी पर आरोप जड़ने वाले इरफ़ान पठान, भारत-पाक मैच से पहले बड़ी दुविधा ने घेरा
Asia Cup 2025: एशिया कप का आगाज कल होना है। हालांकि भारत का मैच 10 सितम्बर को होना है लेकिन आधिकारिक रूप से मुकाबले मंगलवार से शुरू हो जाएंगे और अगले 20 दिनों तक चौके और छक्कों की भरमार देखने को मिलेगी। आठ देशों के साथ एशिया कप टी20 फॉर्मेट में हो रहा है। इसके कमेंट्री पैनल की घोषणा भी हो गई है।
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और वीरेंद्र सहवाग, साथ में पूर्व गेंदबाज़ कोच भरत अरुण, एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क की कमेंट्री टीम का हिस्सा होंगे। इन सबके अलावा भी कई और नाम इसमें शामिल हैं।

सबसे अहम नाम इरफ़ान पठान का आता है, जिन्होंने हाल ही में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स में खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद वह मुकाबला रद्द हो गया था। इरफ़ान पठान ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को देखते हुए यह फैसला लिया था। उनके साथ इरफ़ान पठान सहित अन्य क्रिकेटर भी थे।
अब उसी पाकिस्तान के खिलाफ इरफ़ान पठान के सामने एक बार फिर से दुविधा आ गई है। यह देखना होगा कि क्या इस बार इरफ़ान पठान पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मैच में कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे या नहीं। इस बार पठान देश चुनेंगे या पैसे के लिए कमेंट्री करने लगेंगे। उनका पाकिस्तान के प्लेयर्स से छत्तीस का आंकड़ा रहता है और शाहिद अफरीदी टारगेट में सबसे ऊपर हैं।
वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, अजय जडेजा, भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर और सबा करीम हिंदी कमेंट्री पैनल के कुछ प्रमुख नामों में शामिल हैं। अब इरफ़ान पठान के ऊपर भी दबाव तो जरुर होगा और वह सोच रहे होंगे कि अब क्या करना है।
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 सितम्बर को खेला जाएगा, दोनों टीमों ने अभ्यास के दौरान एक-दूसरे से हाथ भी नहीं मिलाया था। देखना होगा कि इस मैच में कितनी तीव्रता होगी।












Click it and Unblock the Notifications