क्या टी-20 वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत करेंगे नंबर-3 पर बैटिंग? इरफान पठान ने कप्तान रोहित को दी बड़ी सलाह

T20 World Cup 2024, Latest News: भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को पहला वर्ल्ड कप मुकाबला खेलना है। इस मैच के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है। आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच भी खेला था। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने एक तरफा अंदाज में अपने नाम किया। इस मैच को भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 60 रनों से जीत लिया था।

ऋषभ पंत ने किया कमाल

ऋषभ पंत ने भारत की तरफ से इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की थी। पंत ने ताबड़तो़ड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। जिसकी वजह से भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ एक चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को पवेलियन भेज कर मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लिया।

Irfan Pathan 1

नंबर तीन पर आकर पंत ने जड़ा अर्धशतक

वार्म अप मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। नंबर 3 पर उन्होंने पावरप्ले के दौरान कई आकर्षक शॉट लगाए। इस पर अब भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने एक बयान दिया है। स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए इरफान पठान ने कहा कि ऋषभ पंत को नंबर तीन पर लाने का आईडिया शानदार है।

इरफान पठान ने कही यह बात

इरफान पठान ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि पंत को नंबर तीन पर लाना भारतीय टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है। पहली बात यह कि ऋषभ पंत एक लेफ्ट हैंडर खिलाड़ी हैं। नंबर तीन पर अगर कोई लेफ्ट हैंडर बल्लेबाज जाकर खेलता है तो इससे टीम को फायदा होगा। अगर ऋषभ पंत पावर प्ले में बल्लेबाजी करते हैं तो उस दौरान सर्कल के बाहर दो ही खिलाड़ी मौजूद होते हैं। ऐसे में ऑफ साइड पर ऋषभ पंत कई बड़े शॉट लगा सकते हैं जैसा कि उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+