IREW vs AUSW: आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया टक्कर को तैयार, ऐसा रहेगा मौसम, जानें संभावित प्लेइंग 11

Ireland Women vs Australia Women 2nd ODI Probable XI: तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और आय़रलैंड की महिला टीम आमने-सामने होगी। दोनों टीम की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त लेने पर होगी। 23 जुलाई को पहला वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिस कारण दूसरा मुकाबला दोनों ही टीम के लिए अहम हो गया है।

पिच से किसे मिलेगा फायदा: टॉस जीतकर दोनों टीम की कोशिश पहले बल्लेबाजी करने पर होगी। डबलिन की पिच पर दूसरी पारी में गेंदबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली अगर यहां 200 से अधिक का स्कोर बनाने में सफल रहती है तो वह मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर लेगी।

Ireland Women vs Australia Women 1

ऐसा रहा है रिकॉर्ड: दोनों टीमों के बीच अभी तक 15 महिला वनडे मैच खेले जा चुके हैं। लेकिन इन सभी मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है। आयरलैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। इंजरी के बाद आयरलैंड की गेंदबाज जेन मैगुइरे की टीम में वापसी हुई है। उनकी बहन एमी मैगुइरे भी आयरिश टीम का हिस्सा हैं।

जानिए कैसा रहेगा मौसम: इन दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था। पहले मैच की तरह इस मैच में भी बारिश का प्रभाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में इस मुकाबले में मौसम का भी एक अहम रोल हो सकता है। बारिश के कारण मैच को छोटा भी किया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम: एलिसा हिली (कप्तान), बेथ मूनी, एलिस पेरी, फिबी लिचफील्ड, ग्रेस हैरिस, एश्ली गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासन, जॉर्जिया वॉरेहम, एलाना किंग।

आयरलैंड की महिला टीम: लॉरा डेलानी (कप्तान), एमी हंटर, गेबी लुईस, लुईस लिटिल, ओर्ला प्रेंडरगास्ट, लीह पॉल, आर्लेन केली, कारा मरे, एवा कैनिंग, जॉर्जिना डेम्पसी, एमी मैगिर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+