IRE vs SCO: आयरलैंड-स्कॉटलैंड मैच की ये है बेस्ट ड्रीम 11, रातोंरात करोड़ों रुपये कमाने का मौका?
Ireland vs Scotland Dream 11: आयरलैंड, नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड के बीच खेली जा रही त्रिकोणीय टी20 सीरीज का आज तीसरा मैच है। यह मैच आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। आयरलैंड को अपने पिछले मैच में नीदरलैंड्स से कड़ी टक्कर मिली थी, आयरिश टीम ने एक रन से जीत हासिल की थी।
सीरीज का पहला मुकाबला नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया था। इस मैच में स्कॉटलैंड को 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में स्कॉटलैंड के लिए आयरलैंड के खिलाफ मैच अहम है। आयरलैंड भी अपनी दूसरी जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी।

हेग में खेले जाने वाले मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार शाम 8 बजकर 30 मिनट पर होगी। इसका टॉस रात 8 बजे होगा। दोनों ही टीमों के पास धांसू खिलाड़ी हैं, ऐसे में रनों की बारिश भी देखने को मिल सकती है। इस मैच की ड्रीम इलेवन अहम रहेगी।
ड्रीम इलेवन का चयन करते समय कुछ चीजें ध्यान में रखना अहम होता है, फॉर्म में चलने वाले खिलाड़ियों को टीम में रहने से फायदा होने की संभावना ज्यादा रहती है। इसके अलावा ऊपर क्रम में बैटिंग करने वाले बल्लेबाजों को टीम में रखा जाना चाहिए और कप्तान बनाने के लिए ऑल राउंडर को प्राथमिकता देनी चाहिए।
आयरलैंड vs स्कॉटलैंड ड्रीम 11 (IRE vs SCO Dream 11)
कप्तान: मार्क अडायर
उपकप्तान: रिची बेरिंगटन
बल्लेबाज: एंड्रू बैलबर्नी, हेरी टेक्टर, रिची बेरिंगटन
ऑल राउंडर: मार्क अडायर, कर्टिस कैम्फर, माइकल लीस्क, मार्क वॉट
गेंदबाज: बैरी मैकार्थी, क्रिस्टोफर सोल
आयरलैंड की टीम
एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, फिओन हैंड, बेंजामिन व्हाइट, नील रॉक, क्रेग यंग, रॉस अडायर
स्कॉटलैंड की टीम
माइकल जोन्स, ओली हेयर्स, चार्ली टियर, रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), माइकल लीस्क, मार्क वॉट, क्रिस ग्रीव्स, क्रिस्टोफर सोल, गेविन मेन, ब्रैडली करी, जॉर्ज मुन्से, ब्रैंडन मैकमुलेन, सफयान शरीफ, जैक जार्विस












Click it and Unblock the Notifications