T20 WC के लिए आयरलैंड की टीम घोषित, गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले खिलाड़ी को मिली उप-कप्तानी

नई दिल्ली, 20 सितंबर: ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड (Ireland) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। स्टार बल्लेबाज एंड्रयू बालबर्नी को टीम का कमान सौंपी गई है, जबकि ओपनर पॉल स्टर्लिंग को उप-कप्तान बनाया गया है। हालांकि, ऑफ स्पिन ऑलराउंडर एंडी मैकब्राइन को टीम में कोई जगह नहीं मिली है।

स्टर्लिंग सबसे बड़े खिलाड़ी

स्टर्लिंग सबसे बड़े खिलाड़ी

टी20 विश्व कप में आयरिश टीम की नजरें ओपनर पॉल स्टर्लिंग पर टिकी रहेगी। स्टर्लिंग को टी20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज माना जाता है। अभी तक वह 114 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 28.41 की औसत और 135 के दमदार स्ट्राइक रेट के साथ कुल 3011 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 20 अर्धशतक भी देखने को मिले। स्टर्लिंग T20I रोहित शर्मा, विराट कोहली और मार्टिन गुप्टिल के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है।

आयरलैंड का सातवां टूर्नामेंट

आयरलैंड का सातवां टूर्नामेंट

आयरलैंड क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ समय में बहुत ही कमाल का क्रिकेट खेला है। हाल ही में उन्होंने भारत, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों को अपने घरेलू मैदान पर कड़ी टक्कर दी थी। आयरिश टीम का ये सातवां टी20 वर्ल्ड कप होने वाला है। टीम ने अभी तक इस टूर्नामेंट के इतिहास में 18 मैच खेले हैं और 4 जीतने में सफल रही और 11 में हार का सामना करना पड़ा। 3 मुकाबले बिना किसी परिणाम के समाप्त हुए।

ग्रुप बी में मिली जगह

ग्रुप बी में मिली जगह

आयरलैंड टीम को टी20 विश्व कप के लिए ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप में दो अन्य टीमों में स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के नाम शामिल है। ग्रुप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम अगले दौर में प्रवेश करेगी।

टीम का शेड्यूल- वॉर्म अप मैच

  • 11 अक्टूबर: आयरलैंड बनाम नामीबिया, मेलबर्न
  • 13 अक्टूबर: आयरलैंड बनाम श्रीलंका, जंक्शन ओवल

ग्रुप बी के मैच

  • 17 अक्टूबर: आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे, होबार्ट
  • 19 अक्टूबर: आयरलैंड बनाम स्कॉटलैंड, होबार्ट
  • 21 अक्टूबर: आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज, होबार्ट
ऑस्ट्रेलिया में टीम दिखाएगी दम

ऑस्ट्रेलिया में टीम दिखाएगी दम

टीम के मुख्य चयनकर्ता एंड्रयू व्हाइट ने टीम का ऐलान करते हुए कहा, "यह आयरिश क्रिकेट के लिए एक रोमांचक समय है, क्योंकि हम एक और प्रमुख टूर्नामेंट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। पिछले एक साल से हम टी20 फॉर्मेट में काफी अच्छा खेल दिखाया है, हम एक बढ़िया टीम का निर्माण कर रहे हैं। फैंस ने भी हमारे खिलाड़ियों द्वारा की जा रही मेहनत को पहचाना है। खासतौर पर अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीत के बाद, हमें उम्मीद है कि हमारी टीम ऑस्ट्रेलिया में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।''

टी20 वर्ल्ड कप के लिए आयरिश टीम

टी20 वर्ल्ड कप के लिए आयरिश टीम

एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग (उप-कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलनी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, फिओन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैककार्थी, कॉनर ओल्फर्ट, सिमी सिंह, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, क्रेग यंग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+