वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने 170 रन बना काटा बवाल, बड़ी जीत दर्ज कर तोड़ी आयरलैंड की कमर
IRE vs WI: वेस्टइंडीज क्रिकेट में केसी कार्टी की तूती बोल रही है। उनके बल्ले से लगातार दूसरा शतक आया है और टीम ने मैच जीतकर आयरलैंड के खिलाफ सीरीज बराबरी पर समाप्त कर दी। तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में भी बारिश की दस्तक देखने को मिली लेकिन विंडीज ने डकवर्थ लुईस स्टर्न (DLS) मेथड से जीत दर्ज कर ली। इस तरह सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हो गई।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला आयरिश गेंदबाजों ने सही साबित कर दिया। विंडीज के ओपनर बल्लेबाज बैरी मैकार्थी और ब्रेंडन किंग जल्दी आउट हो गए। इसके बाद केसी कार्टी नाकाम तूफ़ान आया। उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में टी20 स्टाइल वाली बैटिंग कर आयरिश गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर दी।

कार्टी ने शाई होप (75) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए एक बड़ी भागीदारी की। वह अपने शतक के बाद भी क्रीज पर बने रहे और ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 150 का आंकड़ा पार कर गए। 142 गेंदों का सामना करते हुए केसी कार्टी ने 15 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 170 रनों की धांसू पारी खेली। निचले क्रम से जस्टिन ग्रीव्स के बल्ले से तूफानी फिफ्टी आई। इस तरह वेस्टइंडीज ने 7 विकेट पर 385 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
आयरलैंड के सामने एक बड़ा लक्ष्य था। बारिश ने मुकाबले में खलल डालने का प्रयास किया, इसके बाद DLS मेथड के तहत आयरलैंड को 363 रनों का लक्ष्य मिला। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी करते हुए आयरिश बल्लेबाजों को चित कर दिया।
केड कार्माइकल ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे, जिनके बल्ले से सर्वाधिक 48 रनों की पारी आई। अन्य सभी बल्लेबाज बड़े लक्ष्य का सामना करने में नाकाम रहे। 30वें ओवर तक वेस्टइंडीज की पूरी टीम 165 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। वेस्टइंडीज के लिए जेडन सील्स ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किये। तीन मैचों की यह सीरीज 1-1 पर समाप्त हो गई। अब टी20 सीरीज खेली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications