IPL Throwback: 'मेरे खिलाड़ियों को कुछ बोलेगा तो मैं...,' जब गौतम गंभीर ने कोहली को दी थी कड़ी चेतावनी

IPL Throwback: आईपीएल की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। 22 मार्च से टूर्नामेट का आगाज हो जाएगा। बीसीसीआई ने पहले चरण का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। अगले चरण का शेड्यूल चुनावों के कार्यक्रम के आधार पर तय किया जाएगा। टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनके बीच मैदान पर तकरार देखने को मिली है।

गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच तकरार का इतिहास रहा है। दोनों के बीच मैदान पर कुछ मौकों पर गर्मागर्म बहस देखने को मिली है। गंभीर और कोहली के बीच आईपीएल में पिछले दस सालों के दौरान दो बार भिड़ंत हुई है। दोनों ही खिलाड़ी गुस्सा दिखाने वाले हैं।

gautam gambhir and virat kohli

विराट कोहली vs गौतम गंभीर 2013

कोहली और गंभीर के बीच यह विवाद उस समय हुआ था, जब गौतम गंभीर कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी किया करते थे। विराट कोहली उस समय आरसीबी की कप्तानी करते थे। इन दोनों के बीच कहासुनी देखने को मिली है। एल बालाजी की गेंद पर आउट होने के बाद कोहली को स्लेज किया गया। यह मामला ज्यादा बढ़ गया और गंभीर के साथ उनकी बहस हो गई। अम्पायर और केकेआर के खिलाड़ियों ने बीच में आकर मामला संभाला। यह झगड़ा पूरे सीजन सुर्खियों में रहा।

विराट कोहली vs गौतम गंभीर 2023

दस साल बाद आईपीएल 2023 में फिर से गंभीर और कोहली के बीच बहस हो गई। इस बार गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर थे और कोहली के साथ उनके खिलाड़ी नवीन उल हक की कहासुनी हुई। यहाँ से गंभीर भी बीच में आ गए और एक बार फिर से माहौल गर्म हो गया। गंभीर का कहना था कि मेरे खिलाड़ी को कुछ बोला जाएगा तो मैं बीच में आऊंगा। इस मामले को बीसीसीआई ने काफी गंभीरता से लिया और दोनों खिलाड़ियों के ऊपर जुर्माना लगाया गया। नवीन उल हक के ऊपर भी जुर्माना लगा।

इस बार गौतम गंभीर फिर से केकेआर के साथ

केकेआर की कप्तानी करते हुए गौतम गंभीर ने दो बार टीम को आईपीएल में चैम्पियन बनाया था। इस बार फिर से गौतम गंभीर अपनी पुरानी टीम के साथ हैं। वह इस बार लखनऊ के साथ नहीं हैं। केकेआर ने गौतम गंभीर को टीम के मेंटर नियुक्त किया है। देखना होगा कि केकेआर का प्रदर्शन इस बार कैसा रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+