अगले IPL के मेगा ऑक्शन में नया नियम, टीमों ने BCCI के सामने रख दी ये मांग, जानिए अब क्या होगा?

IPL Mega Auction: अगले साल आईपीएल में मेगा नीलामी होने वाली है। पिछली बार साल 2022 में मेगा नीलामी देखने को मिली थी। इसके बाद मिनी ऑक्शन हुआ था। अगले साल आईपीएल के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर टीमों की तरफ से एक मांग देखने को मिली है।

खिलाड़ियों को रिटेन करने की सीमा बढाने की मांग की गई है। अब तक महज 4 ही खिलाड़ियों को रिटेन करने का नियम था लेकिन इसे बढाने की मांग की गई है। खबरों के अनुसार कई टीमों का कहना है कि रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की संख्या डबल कर दी जाए।

ipl news

टीमों की मांग है कि 8 खिलाड़ियों को रिटेन करने की छूट होनी चाहिए। साल 2025 में होने वाले आईपीएल के लिए बीसीसीआई की बैठक होने वाली है। मेगा नीलामी के लिए 16 अप्रैल को बैठक होनी है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों का कहना है कि चीजें शुरुआती स्तर पर है और आईपीएल को आगे बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों को बरकरार रखना भी एक अहम फैक्टर है।

कई टीमों की प्रमुख मांग खिलाड़ियों को रिटेन करने की संख्या 8 करने की है। बीसीसीआई और टीमों के बीच इस मामले को लेकर बैठक में चर्चा होनी है। पिछले मेगा ऑक्शन में चार खिलाड़ी रिटेन करने के अलावा एक खिलाड़ी को राईट टू मैच (RTM) से चुनने का विकल्प है।

टीमों का मानना है कि कुछ खिलाड़ी कोर ग्रुप का हिस्सा होते हैं। उनको बार-बार बदलने से कोई मतलब नहीं रह जाता है। हर बार नीलामी से पहले बड़े खिलाड़ियों को रिटेन करने का ऑप्शन होना चाहिए। कितने विदेशी खिलाड़ी होने चाहिए, इस पर फ़िलहाल कोई बात नहीं हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+