IPL 2024: रिलीज और रिटेन के बाद किन टीमों के सबसे ज्यादा स्लॉट खाली, केकेआर लिस्ट में टॉप पर

IPL team-wise player slots: आईपीएल में खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करने की तारीख के अंतिम दिन काफी ड्रामा देखने को मिला। अंतिम दिन भी सस्पेंस से भरपूर रहा। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच ट्रेड नाटकीय अंदाज में देखने को मिला और हार्दिक पांड्या मुंबई में चले गए।

हर टीम ने अपने-अपने खिलाड़ियों को रिलीज किया है। ऐसे में नीलामी में एक बार फिर से बड़ी बोली लगने के पूरे आसार देखने को मिल रहे हैं। 590 खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की खबर सामने आई है। नीलामी के समय इनमें से भी शॉर्ट लिस्ट खिलाड़ी पूल में होंगे।

kkr and csk

चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के अलावा मुंबई इंडियंस ने भी अपने कुछ बड़े नामों को बाहर कर दिया है। सबसे ज्यादा स्लॉट अब केकेआर की टीम के पास है। केकेआर के पास फ़िलहाल 13 खिलाड़ी हैं। आगामी नीलामी में केकेआर 12 खिलाड़ियों को खरीदने वाली है।

आईपीएल टीमों के खाली स्लॉट की लिस्ट

केकेआर: 12 (4 विदेशी)
दिल्ली कैपिटल्स: 9 (4 विदेशी)
गुजरात टाइटंस : 8 (2 विदेशी)
मुंबई इंडियंस: 8 (4 विदेशी)
पंजाब किंग्स: 8 (2 विदेशी)
राजस्थान रोयल्स: 8 (3 विदेशी)
चेन्नई सुपर किंग्स: 6 (3 विदेशी)
लखनऊ सुपर जायंट्स: 6 (2 विदेशी)
आरसीबी: 6 (3 विदेशी)
सनराइजर्स हैदराबाद: 6 (3 विदेशी)

रविवार शाम को हार्दिक पांड्या को लेकर संशय बरकरार था। गुजरात ने अपने रिटेन खिलाड़ियों में हार्दिक पांड्या का नाम शामिल किया था। इसके बाद खबर आई कि पांड्या को कैश डील में मुंबई इंडियंस ने शामिल कर लिया है। मुंबई ने कैमरन ग्रीन को आरसीबी के साथ ट्रेड कर दिया। वह 17 करोड़ से भी ज्यादा धन राशि के खिलाड़ी हैं। इस तरह काफी ड्रामा और सस्पेंस देखने को मिला, जो किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं था।

जो रूट और बेन स्टोक्स जैसे बड़े नामों ने आईपीएल से अपना नाम खुद ही वापस ले लिया। चेन्नई सुपर किंग्स नीलामी में किसी बड़े खिलाड़ी के ऊपर बोली लगाने वाली है। पर्स में उनके पास पैसे भी मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+