IPL की इस टीम से 5 खिलाड़ियों ने मारी टीम इंडिया में एंट्री, विराट कोहली की RCB यहां भी रह गई पीछे
IPL Team-wise players in India Squad: 24 मई को बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी थी। इस टीम में कई नए और पुराने चेहरे शामिल हैं। इस टीम का नेतृत्व शुभमन गिल करेंगे, जो अब भारत के नए टेस्ट कप्तान बन गए हैं। गिल के साथ ऋषभ पंत को उपकप्तान की भूमिका सौंपी गई है। टीम में युवा प्रतिभाओं जैसे साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन और नितीश कुमार रेड्डी को भी मौका मिला है।
आरसीबी और केकेआर से कोई खिलाड़ी नहीं (IPL Team-wise players in India Squad)
करुण नायर लगभग 7 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। आईपीएल में करुण नायर ने दिल्ली के लिए कुछ अच्छी पारियां खेली थी। इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम में अलग-अलग आईपीएल टीमों के खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के किसी भी खिलाड़ी को मौका नहीं मिला। आरसीबी के अलावा केकेआर की टीम से भी किसी भी खिलाड़ी को नहीं चुना गया है।

आईपीएल के 8 टीमों से आए कई खिलाड़ी
यदि आईपीएल टीमों के आधार पर देखें तो मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के भी खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल को मौका मिला है। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स ऐसी टीम हैं जिनका कोई खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है।
गुजरात की टीम से 5 खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए गुजरात टाइटंस के पांच खिलाड़ियों को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों में शुभमन गिल, साई सुदर्शन, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं। खास बात यह है कि वाशिंगटन सुंदर ने आईपीएल 2025 में केवल पाँच मैच खेले हैं, जबकि बाकी चार खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। शुभमन गिल ने हाल ही में बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन दिखाया है, साई सुदर्शन ने भी बल्ले से दम दिखाया है। जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने भी अपनी तेज गेंदबाजी से टीम को मजबूती दी है।
इन खिलाड़ियों को भी मिला मौका
टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे पर दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल, कुलदीप यादव और करुण नायर शामिल हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स से ऋषभ पंत (नया टेस्ट उपकप्तान), आकाशदीप और शार्दुल ठाकुर भी टीम में हैं। कुल मिलाकर दोनों टीमों के तीन-तीन खिलाड़ी 18 सदस्यीय स्क्वाड में हैं। राजस्थान रॉयल्स से यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल को मौका मिला है। चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के एक-एक खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल हैं। जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी और अर्शदीप सिंह इंग्लैंड टूर पर जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications