Preity Zinta की वजह से टूटेगा DHONI का दिल! मैदान से पहले ऑक्शन में होगी CSK और PBKS की जंग

IPL Retention 2025, Preity Zinta: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 से पहले केवल दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। यही वजह है कि पंजाब किंग्स के पर्स में काफी पैसे बचे हुए हैं। प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स की टीम 110.5 करोड़ के भारी भरकम बजट के साथ ऑक्शन में उतरने वाली है। ऐसे में पंजाब की टीम की नजरें ऋषभ पंत को खरीदने पर रहेगी। पंजाब के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स भी ऋषभ पंत पर दांव लगा सकती है।

Preity Zinta की वजह से टूटेगा DHONI का दिल

पंजाब किंग्स ऑक्शन टेबल में ज्यादा पैसे होने के कारण महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को पछाड़ सकती है। दरअसल, सुरेश रैना ने एक प्रोग्राम के दौरान बताया था कि चेन्नई की टीम ऋषभ पंत को खरीदना चाहती है। ऋषभ पंत धोनी के काफी करीबी भी माने जाते हैं। लेकिन पंजाब किंग्स के पास ज्यादा पैसा होने के कारण धोनी का दिल टूट सकता है।

Punjab Kings 1

ऋषभ पंत को खरीद सकती है पंजाब

पंजाब किंग्स ने शशांक सिंह को 5.5 करोड़ और प्रभसिमरन सिंह को 4 करोड़ में रिटेन किया है। टीम के फैसले से कुल 9.5 करोड़ का खर्चा हुआ, जिससे उन्हें नीलामी के दौरान खर्च करने के लिए काफी अधिक धनराशि मिल गई है। पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग और ऋषभ पंत के बीच काफी अच्छे संबंध हैं, जो दिल्ली में उनके साथ बिताए समय से ही है। ऐसे में पंजाब किंग्स ऋषभ पंत को खरीद सकती है।

पंजाब किंग्स के पर्स में सबसे अधिक पैसे

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के लिए पंजाब किंग्स 110.5 करोड़ के पास रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल जैसी अन्य फ्रैंचाइजी से काफी अधिक पैसा है। आरबी के पास 83 करोड़ तो वहीं दिल्ली की टीम के पास 73 करोड़ हैं। ऐसे में आने वाला ऑक्शन बेहद मजेदार होने की उम्मीद है। देखना दिलचस्प होगा कि ऋषभ पंत आखिरकार मेगा ऑक्शन के दौरान किस टीम का हिस्सा बनते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+