RCB Ticket Prices: RCB-SRH मैच टिकट हुआ महंगा, प्राइस इतना कि खरीद लेंगे iPhone, गोल्ड की तरह बढ़ गए दाम
RCB Tickets Price: आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू होने वाला है और फैंस के बीच खास उत्साह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर है। यह मैच 28 मार्च को खेला जाएगा और इसके लिए टिकट प्राइस लिस्ट भी सामने आ चुकी है।
इस बार टिकटों की कीमतें काफी अलग-अलग कैटेगरी में रखी गई हैं, जिससे हर तरह के फैन अपने बजट के अनुसार टिकट खरीद सकता है। टिकट लेने वाले दर्शकों को बेंगलुरु मेट्रो में आने-जाने की फ्री सुविधा दी गई है लेकिन प्राइस भी काफी ज्यादा हैं।

सबसे महंगा टिकट
सबसे महंगा टिकट गुंडप्पा विश्वनाथ P2 का है, जिसकी शुरुआती कीमत 47,000 रखी गई है। डायनामिक प्राइसिंग के साथ इसकी कीमत 65,800 तक जा सकती है। इसमें फुल हॉस्पिटैलिटी की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा सैयद किरमानी स्टैंड (27,500 से 38,500) और प्लेटिनम लॉन्ज (25,000 से 35,000) भी प्रीमियम कैटेगरी में आते हैं।
मिड-रेंज में सन फार्म B टेरेस (15,000), BKT टायर्स एक्जेक्युटिव लॉन्ज और ग्रांड टेरेस (12,000) जैसे विकल्प मौजूद हैं। इन टिकट्स के साथ भी फुल हॉस्पिटैलिटी का फायदा मिलता है। वहीं P1 एनेक्स और P4 जैसे स्टैंड्स में 6,000 के आसपास टिकट मिल रहे हैं, जहां फूड सुविधा शामिल है।
सबसे सस्ते टिकट
अगर आप कम बजट में मैच देखना चाहते हैं, तो C स्टैंड, B स्टैंड, E स्टैंड और A स्टैंड जैसे ऑप्शन उपलब्ध हैं। इनकी शुरुआती कीमत 3,750 है, जो डायनामिक प्राइसिंग के साथ 4,875 तक जा सकती है।
फैंस की जेब पर डाका डालने का प्रयास
इस बार टिकटों पर डायनामिक प्राइसिंग लागू की गई है, यानी जैसे-जैसे मांग बढ़ेगी, कीमत भी बढ़ सकती है। ऐसे में फैंस को सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द टिकट बुक कर लें। इस तरह प्राइस फ्लाइट और प्रीमियम ट्रेन बुकिंग में देखने को मिलते हैं लेकिन आईपीएल में इस प्रणाली को अपनाने के पीछे कमाई है। प्राइस बढ़ने से सीटों की संख्या तो उतनी ही रहनी है, ऐसे में दर्शकों की जेब पर डाका डालने के इरादे से डायनामिक प्राइस की नीति अपनाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications