Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL Powerplay: आईपीएल इतिहास में सबसे कम और सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर

IPL Highest and Lowest Powerplay Score: आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा और सबसे कम पॉवरप्ले में किस टीम ने कब और किसके खिलाफ बनाए हैं, ये आप यहां जान सकते हैं।

IPL Powerplay

आईपीएल पॉवरप्ले रिकॉर्ड्स: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 अपने पहले सप्ताह में जारी है जहां कुछ बढ़िया मैच पहले ही देखने के लिए मिल चुके हैं। अभी काफी लंबा टूर्नामेंट बाकी है और सभी टीमें पावरप्ले का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की ओर देख रही है। देखने में आया है कि जिस टीम ने पावरप्ले को सबसे बेहतर तरीके से भुनाया है, वह बाद में बहुत अच्छी स्थिति में रहती है। हमने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के मैच में भी ऐसा देखा। लखनऊ सुपरजाइंट्स के काइल मेयर्स भी लगातार तेज शुरुआत दे रहे हैं। ऋतुराज गायकवाड भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार ऐसा कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा स्कोर IPL Highest Powerplay Scores:

  1. आईपीएल में 7 मई 2017 को क्रिस लिन और सुनील नरेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बिना कोई विकेट खोए पावरप्ले में 105 रन बना लिए थे। ये आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा पावरप्ले स्कोर है।
  2. नंबर दो पर 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स का मैच आता है जो उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेला था और 2 विकेट पर 100 रन बनाए थे।
  3. नंबर तीन पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 90 रन बना लिए थे।
  4. नंबर 4 पर 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरला ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2 विकेट पर 87 रन बनाए थे।
  5. नंबर पांच किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आती है जिन्होंने 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए थे।

सबसे कम स्कोर IPL Lowest Powerplay Score:

  • वहीं आईपीएल इतिहास में पॉवरप्ले में सबसे कम स्कोर की बात करें तो 2014 में 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 14 रन बनाए थे।
  • 2009 में आरसीबी के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स दो विकेट के नुकसान पर 14 रन बना चुकी है।
  • 2011 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 15 रन बनाए थे।
  • 2015 और 2019 में सीएसके ने क्रमशः दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16 रन बनाए थे।
  • 2015 में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 17 रन बनाए थे तो 2014 में आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ 1 विकेट के नुकसान पर 17 रन बनाए थे।

T20 में पॉवरप्ले क्या है-

T20 फॉर्मेट में शुरू के 6 ओवर पावरप्ले के नाम से जाने जाते हैं। क्रिकेट के फैंस शुरू के इन ओवर को कभी मिस नहीं करते हैं क्योंकि बल्लेबाजी का सबसे बड़ा एक्शन यहीं पर ही देखने के लिए मिलता है। कई बार बल्लेबाज इस दौरान तेज रन बनाने के चलते अपने विकेट भी गंवा देते हैं। लेकिन टी-20 बहुत लंबे ओवर का मैच नहीं होता इसलिए बल्लेबाज हमेशा इन ओवरों में कुछ ना कुछ रिस्क जरूर लेते हैं। आईपीएल भी थोड़े अलग नियमों का टी20 क्रिकेट ही है जिसमें आपको एक पारी में एक पावर-प्ले देखने के लिए मिलता है और यह शुरू के 6 ओवर में ही होता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+