IPL Points Table के टॉप पर पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस, जानें क्या है समीकरण
IPL Points Table: मुंबई इंडियंस ने बुधवार यानी 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 59 रन से शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही टीम ने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई। यह जीत मुंबई इंडियंस के लिए बेहद अहम थी, क्योंकि उन्होंने आखिरी मौके पर वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाने में सफलता हासिल की है।
दिल्ली को हराकर प्लेऑफ में पहुंची मुंबई (IPL Points Table)
मुंबई की टीम ने इस मैच में अपने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को हराया, जिससे वे प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में सफल रही। हालांकि, प्लेऑफ में जगह पक्की होने के बाद भी मुंबई का ध्यान अब अंक तालिका में टॉप पर जगह बनाने पर होगी। मुंबई के पास अभी 16 अंक हैं और उनके पास एक और लीग मैच बाकी है, अगर मुंबई आखिरी मैच जीतती है और दूसरी टीमों का नतीजा उनके पक्ष में रहता है तो वह टॉप पर पहुंच सकती है।

टॉप पर कैसे पहुंचेगी मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में टॉप दो स्थान में अपनी जगह बनाने के लिए कुछ बातों पर ध्यान रखना पड़ेगा। टीम के पास अभी एक मैच बचा है, जो पंजाब किंग्स के खिलाफ है। अगर मुंबई उस मैच में जीत हासिल करती है तो उसे 18 अंक मिल जाएंगे। हालांकि, सिर्फ इस मैच में जीत से मुंबई का काम खत्म नहीं होगा। मुंबई को इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि टॉप तीन टीमों में से कम से कम दो को अपने दोनों बचे हुए मैच हारने होंगे।
दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
मौजूदा समय में गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स 18 और 17 अंक के साथ टॉप पर हैं। यदि इन तीनों में से दो टीमें अपने बचे हुए दोनों मैच हार जाती हैं, तो मुंबई 18 अंक के साथ केवल दो टीमों में से एक बन जाएगी, जिससे उसे नेट रन रेट के आधार पर टॉप दो टीमों में पहुंचने का मौका मिल सकता है। अगर तीनों टॉप टीमों की स्थिति और खराब हो जाती है और वे अपने दोनों मैच हार जाती हैं तो मुंबई को बड़ी राहत मिल सकती है। इस स्थिति में मुंबई पहले स्थान पर भी पहुंच सकती है।












Click it and Unblock the Notifications