IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में टॉप पर हैं फाफ डु प्लेसिस, जानें ऑरेंज कैप की रेस में और कौन-कौन?

Orange Cap: आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहला नाम आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का है, जोकि अब तक के 13 मैच में 702 रन बनाकर पहले स्थान पर विराजमान हैं।

faf du plessis

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन के हर मुकाबले के साथ रोमांच का लेवल भी बढ़ता जा रहा है। इस सीजन में कुल 70 मैच में से अब तक 66 मुकाबले खेल जा चुके हैं। आईपीएल का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा। इस सीजन हो रही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण ऑरेंज कैप की लिस्ट में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है, आइए जानते हैं इस दौड़ में शामिल टॉप-5 खिलाड़ियों के नाम और उनका स्कोर।

आईपीएल 2023 के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
दरअसल, आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप से सम्मानित किया जाता है। इस अवार्ड की शुरूआत 25 अप्रैल 2008 से की गई थी। टूर्नामेंट की पहली ऑरेंज कैप ब्रेंडन मैक्कलम ने जीती थी।

ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे डु प्लेसिस
इस सीजन वर्तमान में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहला नाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का है। जिन्होंने अब तक के 13 मैच में 702 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने आठ अर्धशतक लगाए हैं। डू प्लेसिस का एक पारी में बेस्ट स्कोर 84 रन है।

दूसरे स्थान पर जायसवाल का नाम
इस लिस्ट में दूसरा नाम राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल है, जिन्होंने अब तक के 14 मैच में 625 रन बनाए हैं। उनके नाम 5 अर्धशतक और एक शतक है। जायसवाल का बेस्ट स्कोर 124 रन है।

लिस्ट में तीसरे नंबर पर शुभमन गिल
गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल तीसरे स्थान पर आते हैं, जोकि अब तक के 13 मैच में 576 रन बना चुके हैं। उनके नाम चार अर्धशतक और एक शतक है। गिल का बेस्ट स्कोर 100 रन है।

आरसीबी के स्टार बल्लेलाज विराट कोहली ने अब तक के 13 मैच में कुल 538 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। कोहली का बेस्ट स्कोर 100 रन है। लिस्ट में कोहली चौथे स्थान पर विराजमान हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी डेवन कॉनवे लिस्ट में पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने 13 मैच में कुल 498 रन बनाए हैं। उनके नाम 5 अर्धशतक हैं। कॉनवे का बेस्ट स्कोर नाबाद 92 रन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+