IPL mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल 2023 में आज का मुकाबला- GT vs MI

MI vs GT: आज आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस का मुकाबला गुजरात टाइटंस से है। यहां मुकाबले की डिटेल्स जान सकते हैं।

MI vs GT, IPL 2023

Aaj IPL 2023 Mein Kiska Match Hai- आईपीएल 2023 के मैच नंबर 57 में आज मुंबई इंडियंस की टीम अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ मुकाबला करेगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

गुजरात जहां पहले स्थान पर है तो वहीं मुंबई की टीम चौथे स्थान पर है। अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को महज 16.3 ओवरों में 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट बाकी रहते हुए हरा दिया था।

सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने टीम को जीटी के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई। सूर्यकुमार फिलहाल शानदार लय में चल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक चार अर्धशतक अपने नाम कर लिए हैं।

गुजरात टाइटंस की बात करें तो कुणाल पांड्या की अगुवाई वाली टीम शानदार फॉर्म में है, उसने अपने ग्यारह में से आठ मैच जीते हैं और वर्तमान में अंक तालिका में टॉप पर है।

इस मैच में जीत उन्हें इस सीजन में प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बना देगी। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में टाइटंस ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

आईपीएल में आज का मैच- आईपीएल 2023 में आज मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस का मुकाबला है जो मुंबई के वानखेड़े में खेला जाना है। इस मैच को आप भारतीय समयानुसार 7 बचकर 30 मिनट पर टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप के जरिए देख सकते हैं। लैपटॉप पर जियो सिनेमा वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।

मुंबई इंडियंस फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस जॉर्डन, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, देवल्ड ब्रेविस, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, इशान किशन , आकाश मधवाल, कैमरन ग्रीन, डुआन जानसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल।

Recommended Video

    IPL 2023: MS Dhoni ने की अपनी गेंदबाजों की तारीफ, मैच जीतने के बाद कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - चेन्नई vs दिल्ली

    गुजरात टाइटंस फुल स्क्वाड
    हार्दिक पांड्या (कप्तान), जोशुआ लिटिल, दासुन शनाका, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, श्रीकर भरत, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, शिवम मावी, अल्जारी जोसेफ, ओडियन स्मिथ, साई सुदर्शन, प्रदीप सांगवान, शुभमन गिल, विजय शंकर, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, उर्विल पटेल, दर्शन नालकंडे, यश दयाल, अभिनव मनोहर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+