Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - चेन्नई vs दिल्ली

IPL 2023 Kal Ka Match, CSK vs DC Kaun Jita: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर शानदार जीत हासिल की।

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals

IPL 2023 Kal Ka Match, CSK vs DC Kaun Jita: आईपीएल में बुधवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली। दिल्ली के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने 27 रनों से जीत हासिल की।

दिल्ली 2010 से रही है हार: चेन्नई के मैदान पर दिल्ली की टीम को साल 2010 के बाद जीत नहीं मिली है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराने के साथ ही प्लेऑफ की दावेदारी और मजबूत कर ली है। चेन्नई की टीम अब 15 अंक के साथ गुजरात टाइटंस के काफी करीब पहुंच गई है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने दिल्ली को आसानी से हराने का काम किया।

चेन्नई ने जीता मैच: चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल करने के साथ ही 15 अंक पर पहुंच गई है। चेन्नई ने 12 मुकाबलों में अपनी 7वीं जीत हासिल की। चेन्नई का एक मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। लखनऊ के खिलाफ चेन्नई को सिर्फ एक अंक मिले थे। प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए चेन्नई को बस एक और जीत की जरूरत है।

दिल्ली की उम्मीदें खत्म: चेन्नई के हाथों हार झेलने के बाद दिल्ली के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी लगभग खत्म हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। वॉर्नर के बाद फिलिप साल्ट और मिशेल मार्श भी जल्दी आउट हो गए। रिले रूसो और मनीष पांडे ने अच्छी साझेदारी की, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।

दिल्ली को मिला था 168 रनों का लक्ष्य: इस स्लो पिच पर चेन्नई ने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिल्ली के सामने रखा था। शिवम दुबे ने चेन्नई के लिए सबसे अधिक 12 गेंद पर 25 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 24, अंबाती रायुडू 23, रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे ने 21-21 रन बनाने का काम किया। चेन्नई ने 20 ओवर में 167 रन बनाने का काम किया।

धोनी ने जीता था टॉस: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह फैसला टीम के लिए सही साबित हुआ। पावरप्ले में दो विकेट गिरने के बाद भी चेन्नई के मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+